उत्तर कोरिया ने सुबह सुबह जापान में विनाश मचाने वाली मिसाइल का किया टेस्ट, किम जोंग के खतरनाक तेवर
North Korea tests long-range cruise missiles: उत्तर कोरिया ने बुधवार सुबह सुबह कहा है, कि उसने दक्षिण कोरिया और जापान को धमकी देने वाले हथियारों के लेटेस्ट प्रदर्शन में अपनी जवाबी कार्रवाई और रणनीतिक हमले की क्षमताओं को तेज करने के मकसद से लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों का परीक्षण कामयाबी के साथ किया है।
दरअसल, दक्षिण कोरिया की सेना ने एक दिन पहले ही कहा था, कि उत्तर कोरिया ने अपने पश्चिमी तट के पास पानी में कई क्रूज मिसाइलों का टेस्ट किया है, लेकिन एक दिन बाद जाकर उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के दावों की पुष्टि की है और यह इस महीने का तीसरा हथियार प्रक्षेपण है।

उत्तर कोरिया का मिसाइल टेस्ट
किम जोंग उन की हथियारों के परीक्षण की इस सनक ने पूरे क्षेत्र में विनाशक हथियारों के टेस्ट का सिलसिला बढ़ा दिया है, क्योंकि उत्तर कोरिया की कोशिश अपने रणनीतिक विरोधियों, दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका के खिलाफ लगातार दबाव बनाए रखना है, ताकि ये देश, उत्तरो कोरिया को परमाणु संपन्न देश माने।
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा, कि मंगलवार को जिस हथियार का परीक्षण किया गया, वह Hwasal-2 था और इस प्रक्षेपण से पड़ोसियों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा है। रिपोर्ट में दागी गई मिसाइलों की सटीक संख्या या उनकी फ्लाइट टेस्ट को लेकर कोई और जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
हालांकि, इससे पहले एक बार उत्तर कोरिया ने Hwasal-2 क्रूज मिसाइल की मारक क्षमता 2000 किलोमीटर तक बताई थी, और इतनी दूरी में जापान में अमेरिकी सैन्य अड्डे भी शामिल होंगे।
हाल के वर्षों में उत्तर कोरिया अपनी क्रूज मिसाइलों की सीरिज का विस्तार कर रहा है, जिन्हें भूमि और नौसैनिक संपत्ति दोनों से दागे जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये हथियार देश की बैलिस्टिक मिसाइलों की विशाल लाइनअप के मुताबिक ही हैं, जिनमें दक्षिण कोरिया में मिसाइल सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से कम दूरी की ठोस-ईंधन मिसाइलें और अमेरिका की मुख्य भूमि तक पहुंचने के लिए डिज़ाइन की गई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल हैं।

साल 2021 के बाद से, उत्तर कोरिया ने जमीन और समुद्र, दोनों जगहों से दागी गई लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइलों के कम से कम 11 कामयाब परीक्षण किए हैं।
24 जनवरी और 28 जनवरी को उत्तर कोरिया ने जिन दो क्रूज मिसाइलों के परीक्षण किए थे, उन्हें पनडुब्बियों से दागे जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रविवार को उस हथियार के दूसरे प्रक्षेपण के बाद, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने बढ़ते बाहरी खतरों का मुकाबला करने के लिए परमाणु-सशस्त्र नौसेना बनाने के अपने लक्ष्य को दोहराया।
उत्तर कोरिया ने 14 जनवरी को एक नई ठोस ईंधन मध्यवर्ती दूरी की मिसाइल का भी परीक्षण किया है, जो गुआम के सैन्य केंद्र सहित प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बना सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications