इस शख्स की किस्मत देख दुनिया हैरान, 7 साल में दूसरी बार जीता जैकपॉट, घर बैठे बन गए करोड़पति

नई दिल्ली, 1 अगस्त: दुनियाभर में लॉटरी का चलन काफी पहले से है, लेकिन जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही, वैसे-वैसे लॉटरी का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह आसानी से घर बैठे ऑनलाइन लॉटरी टिकटों का मिलना है। कई बार लोग जिंदगीभर किस्मत आजमाते हैं, लेकिन उन्हें कुछ भी नसीब नहीं होता, तो कई बार लोगों को छप्पर फाड़ के पैसा मिलता है। अब इसी तरह का मामला नॉर्थ कैरोलिना से सामने आया है।

एक हाथ था खराब

एक हाथ था खराब

वैसे तो हर साल सैकड़ों लोग जैकपॉट जीतते हैं, लेकिन इस बार नॉर्थ कैरोलिना से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां मैरिऑन के रहने वाले डेवी क्रूम ने कुछ दिनों पहले एक लॉटरी टिकट खरीदा था। उनका एक हाथ खराब है। रविवार को जब जैकपॉट निकला तो उनकी किस्मत बदल गई। उनके टिकट पर 1 मिलियन डॉलर का इनाम लगा। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 74,37,930 रुपये के आसपास होगी।

पहले जीते थे 90 लाख

पहले जीते थे 90 लाख

डेवी के मुताबिक उनको अभी तक विश्वास नहीं हो रहा कि वो 74 लाख का इनाम जीत चुके हैं। ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले 2014 में भी उनके हाथ एक बड़ा जैकपॉट लगा था। उस दौरान उन्होंने 90,58,654 का इनाम जीता। उन्होंने बताया कि वो कभी भी नहीं सोचते थे कि उनकी लॉटरी निकल जाएगी। वो बस टिकट खरीद के भूल जाते थे। जब 2014 में उनके हाथ जैकपॉट लगा, तो वो हर बार टिकट आते ही खरीद लिया करते थे।

आगे का क्या है प्लान?

आगे का क्या है प्लान?

फिलहाल अब डेवी क्रूम घर बैठे करोड़पति बन गए हैं। जब मीडिया ने उनके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जैसे ही Carolina Keno Lottery Game उनके पैसे का भुगतान करेगा, वैसे ही वो अपने पिकअप वैन की बची हुई किस्त का भुगतान करेंगे। इसके बाद उनका छुट्टी पर जाने का प्लान है। वहीं दूसरी ओर डेवी का भरोसा अब अपनी किस्मत पर बढ़ गया है, जिस वजह से वो तीसरी बार भी जैकपॉट जीतने का सपना देखने लगे हैं।

UAE में भी दिलचस्प मामला

UAE में भी दिलचस्प मामला

हाल ही में ऐसा मामला यूएई से भी सामने आया, जहां एक भारतीय ने 1 मिलियन डॉलर की राशि जीती है, जिनका नाम गणेश शिंदे है। शिंदे एक शिपिंग कंपनी में काम करते हैं। कुछ दिनों पहले दुबई जाते वक्त उन्होंने रास्ते में लॉटरी टिकट खरीदा था। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि वो करोड़पति बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+