Nobel Prize 2023: कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को मिला चिकित्सा का नोबेल,
Nobel Prize 2023: चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार 2023 का ऐलान किया गया है। फिजियोलॉजी और मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को दिया गया है।
कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को संयुक्त रूप से न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित खोजों के लिए फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इनकी इसी खोज के चलते कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों (mRNA vaccines) के विकास को सक्षम किया है।
साल 2022 में मेडिसिन/फिजियोलॉजी के लिए नोबेल पुरस्कार स्वीडिश वैज्ञानिक (आनुवंशिकीविद्) स्वंते पाबो ने जीता था, जिनको मानव विकास में उनकी खोजों के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने यह समझने पर काम किया कि आधुनिक लोग विलुप्त पूर्वजों से कैसे विकसित हुए।
नोबेल पुरस्कार क्या है?
बता दें कि नोबेल पुरस्कार एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो छह अलग-अलग क्षेत्रों (फिजियोलॉजी और मेडिसिन, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र ) में दिया जाता है। ये उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है। अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के आधार पर इन प्राइज को दिया जाता हैं। नोबल पुरस्कार में एक सोना चढ़ाया हुआ हरा स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना का मौद्रिक इनाम दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications