Nobel Prize: कैरोलिन बर्टोजजी, मोर्टन मेल्डल और बैरी शार्पलेस को मिला रसायन का संयुक्त नोबेल
Nobel Chemistry Prize, 5 अक्टूबर: रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की भी घोषणा बुधवार को हो गई, जहां तीन रसायन विज्ञानियों को 2022 का संयुक्त नोबेल मिला है। जिनके नाम कैरोलिन आर. बर्टोजजी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस है। तीनों को 'क्लिक केमिस्ट्री एंड बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री' के विकास के लिए ये पुरस्कार दिया गया। इससे पहले भैतिक विज्ञान के लिए एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर के नाम का ऐलान हुआ था।

वहीं 2021 में बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को रसायन का नोबेल मिला था। उन्हें ये सम्मान सिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए दिया गया, जबकि 2020 में इमैन्युएल कारपेंटियर और जेनिफर ए डाउडना ने रसायन विज्ञान के क्षेत्र में ये पुरस्कार जीता था। उन्होंने जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजा था, जिस वजह से उनके नाम का चुनाव हुआ।
कल साहित्य के नोबेल का ऐलान
आपको बता दें गुरुवार को साहित्य के नोबेल का ऐलान होगा। इसके बाद शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार के नाम की घोषणा होगी। साल 2014 में भारत के समाज सेवी कैलाश सत्यार्थी ने इस पुरस्कार को जीता था। इसके बाद 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को प्राप्त करने वाले का नाम जारी किया जाएगा।
इनाम में मिलती है इतनी राशि?
नोबेल पुरस्कार स्वीडन के मशहूर उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। उन्होंने डायनामाइट की खोज की थी। ये पुरस्कार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, फिजियोलॉजी और मेडिकल, अर्थशास्त्र, साहित्य और शांति की कैटगरी में दिया जाता है। इस पुरस्कार को पाने वालों को मेडल, सर्टिफिकेट के साथ 9 लाख डॉलर की राशि मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications