Nobel Prize 2020: रोजर पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और ऐंड्रिया गेज को संयुक्त रूप से मिला भौतिकी का नोबेल प्राइज

नई दिल्ली। रोजर पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और ऐंड्रिया गेज को सम्मिलित रूप से साल 2020 के भौतिकी का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रोजर पेनरोज को यह सम्मान ब्लैकहोल से संबंधित खोज करने और रेनहार्ड, ऐंड्रिया को गैलेक्सी के मध्य में सुपरमासिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट के मामले में साल 2020 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से स्मानित किया गया है। बता दें कि यह पुरस्कार गत कई वर्षों से भौतिकी क्षेत्र में शोध करने वाले एक से अधिक वैज्ञानिकों को दिया जाता है।

Recommended Video

    Nobel Prize 2020: भौतिकी के लिए Roger Penrose, Reinhard Genzel और Andrea को सम्मान | वनइंडिया हिंदी
    2020 NobelPrize in Physics jointly awarded to Roger Penrose, Reinhard Genzel and Andrea Ghez

    कई वर्षों से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार इतिहास में सबसे छोटे पार्टकल्स से लेकर अंतरिक्ष के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिकों को दिया जाता रहा है। पिछले वर्ष यह सम्मान कनाडा में जन्मे कॉस्मॉलजिस्ट जेम्स पीबल्स को बिग बैंग के बाद के वक्त पर थिअरटिकल काम के लिए के लिए दिया गया था। बात दें कि इस बार के भौतिकी नोबेल पुरस्कार 2020 की घोषणा रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज के सेक्रटरी जनरल होरान हैनसन ने की है। भौतिकी नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले वैज्ञानिकों को गोल्ड मेडल के साथ 11 लाख डॉलर से ज्यादा की पुरस्कार राशि दी जाती है।

    इन्हें मिलेगा चिकित्सा के क्षेत्र का नोबल प्राइज
    इस बार चिकित्सा के क्षेत्र का नोबल प्राइज हारवे जे अल्टर, माइकल हॉटन और चार्ल्स एम राइस को दिया जाएगा। हैपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिलेगा। नोबेल पुरस्कार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, 'इतिहास में पहली बार अब हेपेटाइटिस सी वायरस का इलाज संभव है। दि 2020 मेडिसिन लॉरेट्स की खोजें क्रोनिक हेपेटाइटिस के बाकी मामलों का कारण सामने लाईं और रक्त परीक्षण और नई दवाओं का निर्माण संभव किया, जिससे लाखों लोगों की जान बची।' इस संबंध में नोबेल पुरस्कार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस साल के पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों ने रक्त-जनित हेपेटाइटिस के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक योगदान दिया है।

    यह भी पढ़ें: हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले तीनों वैज्ञानिकों को दिया जाएगा साल 2020 का नोबेल पुरस्‍कार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+