Nobel Peace Prize 2020: वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिला इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार

नार्वे। शांति के क्षेत्र में साल 2020 के नोबेल पुरस्‍कार का एलान कर दिया गया है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्लयूएफपी) को यह पुरस्‍कार दिया गया है। बता दें यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में मिलने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस साल नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता के तौर पर वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के नाम का एलान हुआ है।

Recommended Video

      Nobel Peace Prize 2020: वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिला नोबेल का शांति पुरस्कार | वनइंडिया हिंदी
      Nobel Peace Prize 2020, world food programme, norwegian nobel committe, noble prize, nobel peace prize winner, nobel peace prize of 2020, nobel peace prize, nobel peace prize, nobel, नोबेल पुरस्कार, नोबेल शांति पुरस्कार, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम, 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार, नोबेल शांति पुरस्कार किसे मिला, किसे मिला है नोबेल शांति पुरस्कार

      इस संस्था को ये पुरस्कार इसलिए दिया गया है क्योंकि इसने भुखमरी के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ी है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम यानी विश्व खाद्य कार्यक्रम भुखमरी मिटाने और खाद्य सुरक्षा पर केंद्रित एक संयुक्‍त राष्‍ट्र एजेंसी है। दुनियाभर में कहीं भी आपातस्थिति में ये संस्था देखती है कि जरूरतमंद लोगों को खाने की कमी तो नहीं हो रही है। साथ ही ये लोगों तक खाना पहुंचाने का काम भी सुनिश्चित करती है। विशेषतौर पर उन स्थानों पर जहां गृह युद्ध या फिर प्राकृतिक आपदा आती है।

      इसके अलावा डब्लयूएफपी भारत में भी अब सीधे खाद्य सहायता देने के बजाय सरकार को तकनीकी और क्षमता निर्माण सेवाएं देती है। ये संगठन इस बात का ध्यान रखता है कि देश में भोजन पर आधारित सामाजिक सुरक्षा कवच को इतना सक्षम कर दिया जाना चाहिए, कि लक्षित जनसंख्या तक खाने की कमी ना हो सके। लोगों तक भोजन अधिक कुशल और असरदार तरीके से पहुंचाया जा सके।

      इमैन्युएल कारपेंटियर और जेनिफर ए डाउडना को दिया गया केमिस्ट्री के क्षेत्र में 2020 का नोबेल पुरस्कार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+