ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- अगर लगा प्रतिबंध तो खाड़ी के रास्ते नहीं होने देंगे तेल का निर्यात
तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने मंगलवार को अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए खाड़ी से कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बिक्री को बंद करने की चेतावनी दी। रूहानी ने कहा है कि अगर ईरान पर तेल निर्यात करने पर रोक लगाई जाएगी, तो ईरान खाड़ी से किसी देश के तेल को बाहर नहीं जाने देगा। रुहानी ने कहा, अमेरिका को पता होना चाहिए कि वह ईरान के तेल का निर्यात नहीं रोक सकता है।

रुहानी ने कहा कि, यदि अमेरिका ऐसा करने का प्रयास करता है तो फारस की खाड़ी से कोई तेल बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। रूहानी ने कहा कि ईरान की इस क्षेत्र और दुनिया भर से जुड़े आर्थिक संबंधों को तोड़ने में अमेरिका कामयाब नहीं हो पाएगा। ईरान के उपराष्ट्रपति इशाक जहांगीरी ने भी कहा कि अमेरिका के प्रतिबंधों से ईरान में लोगों को समस्या हो रही है।
बता दें कि खाड़ी देशों में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। अगर ईरान फारस की खाड़ी में व्यापार का रास्ता रोकता है तो सऊदी अरब से होने वाले व्यापार पर भी असर पड़ेगा। 1980 के बाद से ईरान कई बार खाड़ी से तेल के निर्यात को रोकने की धमकी दे चुका है। अंतरराष्ट्रीय दबाव में ईरान ने ऐसा किया लेकिन कभी इस पर अमल नहीं किया गया।
2015 में तेहरान के परमाणु समझौते से अलग होने के बाद अमेरिका ने दोबारा प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस प्रतिबंध के मुताबिक ईरान से तेल का निर्यात बंद हो जाना चाहिए था लेकिन अभी आठ देशों को ईरान से तेल आयात के लिए अस्थाई छूट दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications