इस बार ईरान का कोई नागरिक नहीं जाएगा हज
तेहरान। पिछले वर्ष हज यात्रा में हुई भगदड़ की वजह से ईरान ने इस बार अपने किसी नागरिक को हज यात्रा पर न भेजने का फैसला किया है।
पिछले वर्ष 60 हजार ईरानी नागरिक गए थे हज

ईरान के संस्कृति मंत्री अली जन्नती ने कहा है कि ईरान अपने नागरिकों को इस साल हज के लिए सऊदी अरब में मक्का नहीं भेजेगा। पिछले साल करीब 60 हजार ईरानी नागरिक हज के लिए गए थे। जन्नती ने इस मामले में रोड़े अटकाने के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है।
मारे गए थे 700 तीर्थयात्री
पिछले साल हज के दौरान शैतान पर पत्थर फेंकने की रस्म के दौरान भगदड़ मच गई थी। भगदड में 700 से अधिक हजयात्री मारे गए थे। भगदड़ में मरने वाले हाजियों में सबसे ज्यादा ईरान के थे। सऊदी अरब और ईरान के बीच सीरिया और यमन के युद्ध समेत कई मुद्दों पर रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं।
1897 में लग चुकी है ऐसी पाबंदी
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार इससे पहले 1987 में अमेरिका और इजरायल विरोधी मार्च के दौरान सऊदी के सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 402 हजयात्री, जिनमें से अधिकांश ईरानी थे, मारे गए थे। उस समय भी ईरान ने तीन साल तक हज पर पाबंदी लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications