उत्तर कोरियाई नागरिकों के लिए अमरीका में नो इंट्री

वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर यात्री
Reuters
वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर यात्री

अमरीका ने नए यात्रा प्रतिबंध जारी किए हैं जिनमें उत्तर कोरिया, वेनेज़ुएला और चाड के नागरिक भी अमरीका नहीं आ सकेंगे.

वेनेज़ुएला के लिए लगाए गए प्रतिबंध सिर्फ़ सरकार के लिए काम कर रहे लोगों और उनके परिवारों पर ही लागू होंगे.

अमरीका के यात्रा प्रतिबंधों में शामिल देशों की सूची में से सूडान को निकाल दिया गया है.

ईरान, यमन, लीबिया, सोमालिया और सीरिया के लोगों के अमरीका आने पर रोक जारी रहेगी.

उत्तर कोरिया के लिए ट्रंप का 'सनकी सिद्धांत'

अमरीकी बमवर्षक विमानों ने उत्तर कोरिया के पास उड़ानें भरी

ट्रंप का ट्वीट

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को इस सिलसिले में ट्वीट भी किया.

उन्होंने लिखा, "अमरीका को सुरक्षित बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है. हम उन लोगों को अपने यहां स्वीकार नहीं करेंगे जिनकी सुरक्षा जांच को लेकर हम आश्वस्त नहीं हो सकते."

किम जोंग-उन विदेश जाने से क्यों डरते हैं?

उत्तर कोरिया में झटके, भूकंप या विस्फोट?

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप
Getty Images
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप

क्या हैं यात्री प्रतिबंध ?

यात्री प्रतिबंध यानी ट्रैवल बैन का मतलब है किसी देश के नागरिकों या नागरिकों के समूह के अपने यहां आने पर प्रतिबंध लगा देना.

राष्ट्रपति ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध शुरू से विवादों में रहे हैं.

पहले उन्होंने छह मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर यह प्रतिबंध लगाया था और इसे बड़े स्तर पर 'मुस्लिम प्रतिबंध' की तरह देखा गया था.

इसे कानूनी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा और बड़े स्तर पर इसके ख़िलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए. अक्टूबर में अमरीकी सुप्रीम कोर्ट में इस पर सुनवाई होगी.

चीन ने उत्तर कोरिया की तेल सप्लाई कम की

स्कूली बच्चों जैसे लड़ रहे हैं ट्रंप और किमः रूस

डोनल्ड ट्रंप
Getty Images
डोनल्ड ट्रंप

नए प्रतिबंधों का मतलब?

उत्तर कोरिया और वेनेज़ुएला के इस सूची में जुड़ने का अर्थ होगा कि यात्री प्रतिबंध अब सिर्फ़ मुस्लिम बहुल देशों के लिए सीमित नहीं रह जाएंगे.

नई प्रतिबंध सूची सुरक्षा जांच की प्रक्रिया और सहयोग पर आधारित बताई जा रही है और हर देश के लिए इसके आधार अलग हैं, जो इस प्रकार हैं -

  • व्हाइट हाउस ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने अमरीकी सरकार के साथ किसी भी तरह से सहयोग नहीं किया और सारे मोर्चों पर निराश किया, इसलिए उसके नागरिकों के अमरीका आने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाता है.
  • आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में चाड एक अहम सहयोगी देश है, लेकिन फिर भी उसने आतंकवाद से जुड़ी दूसरी सूचनाएं साझा नहीं कीं- जिनकी अमरीका को ज़रूरत थी. लिहाज़ा उसके नागरिको को अब बिजनेस और टूरिस्ट वीज़ा नहीं दिया जाएगा.
  • वेनेज़ुएला के कुछ सरकारी अफ़सरों और उनके परिवार के सदस्यों के आने पर प्रतिबंध है. हाल ही में अमरीका ने वेनेज़ुएला की सरकार पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन अब अमरीका के मुताबिक, यह जांचने में वेनेज़ुएला सहयोग नहीं कर रहा है कि उसके नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा या जनसुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा कर सकते हैं या नहीं और वह प्रत्यर्पित किए जाने वाले नागरिकों को भी स्वेच्छा से स्वीकार नहीं कर रहा है.

नए प्रतिबंध 18 अक्टूबर से लागू होंगे, लेकिन जिन्हें पहले से वीज़ा मिल चुका है, वे इससे बेअसर रहेंगे. ज़्यादातर पाबंदियों के तहत, बी-1 और बी-2 बिजनेस और टूरिस्ट वीज़ा को रद्द कर दिया जाएगा.

व्हाइट हाउस ने यह भी कहा है कि इराक़ भी ज़रूरी मानकों पर खरा नहीं उतरा है, लेकिन फिर भी उस पर प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं क्योंकि अमरीका से उसका करीबी और सहयोगी रिश्ता है और दोनों मिलकर इस्लामिक स्टेट से लड़ रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+