जम्मू में आतंकी हमले के बाद भी होगी मनमोहन-शरीफ की मुलाकात
न्यूयार्क। जम्मू कश्मीर के सांबा और कठुआ में आंतकी हमलों के बाद माना जा रहा था कि अमेरिका के न्यूयार्क में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच पहले ये तय मुलाकात शायद टल जाएंगी। आंतकियों ने इसी मंशा के साथ कठुआ और सांबा में आतंकी हमला हमला किया है। इस हमले में 4 पुलिस जवान, 4 सेना के जवान समेत 12 लोग मारे गए है जबकि जबावी कार्रवाई में 2 आतंकियों को भी मार गिराया गया है। वहीं सेना ने घुसपैठ कर रहे 30 आतंकियों को भी घेर लिया है।
देश में हुए आतंकी हमले के बाद लगा कि विदेश में भारत-पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के बीच होने वाली शांतिवार्ता टल जाएंगी, लेकिन दोहरे आतंकी हमले के बाद भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका में अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक हमले का मुलाकात पर असर नहीं पड़ेगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस बात की पुष्टि की थी कि वह अमेरिका के अपने दौरे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच होने वाली ये वार्ता पहले से तय थी और पाकिस्तान से कुछ संगठन नहीं चाहते कि भारत-पाकिस्तान के बीच जारी से तनाव की स्थिति कम हो, इसलिए आतंकी हमला कर वो इस वर्ता को विफल करना चाहते है, लेकिन उनकी ये तरकीब कामयाब नहीं हुई। आधिकारिक सूत्रों के आधार बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शांतिवार्ता पर बैठक होगी।
अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले सिंह ने अपने बयान में कहा कि वह न्यूयार्क की अपनी यात्रा के दौरान पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल समेत कुछ पड़ोसी देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान समेत हमारे कुछ पड़ोसी देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक का इंतजार कर रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications