नॉर्थ कोरिया को लेकर निर्मला सीतारमण ने चीन और पाकिस्तान पर साधा निशाना

मनीला। भारतीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आसियान (ASEAN) के चौथे डिफेंस मीटिंग दौरान मंगलवार को इशारों ही इशारों में चीन और पाकिस्तान पर हमला बोला है। निर्मला सीतारमण ने कोरियाई प्रायद्वीप में चल रहे संकट को लेकर अपने भाषण में कहा कि इसका पता चलना चाहिए कि नॉर्थ कोरिया के परमाणु प्रसार का लिंक किन देशों से है। सीतारमण ने अपने भाषण में आतंकवाद और ऑनलाइन रेडिक्लाइजेशन पर फोकस करते हुए सुरक्षा के लिए खतरा बताया।

नॉर्थ कोरिया को लेकर भारत ने चीन और पाक पर साधा निशाना

रक्षा मंत्री का पदभार संभालने के बाद निर्मला सीतारमण पहली बार अपने विदेश दौरे पर है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में सीतारमण ने कहा कि न्यूक्लियर और मिसाइल टेस्ट कर नॉर्थ कोरिया ना सिर्फ अतंरराष्ट्रीय वचनबद्धता का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि खतरनाक माहौल भी पैदा कर रहा है। नॉर्थ कोरिया के मिसाइल टेस्ट की खुलकर आलोचना करते हुए सीतारमण ने कहा कि भारत इस हरकत की निंदा कर चुका है।

भारत की पहली रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर और मिसाइल तकनीक के प्रसार से भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि उन देशों का पता लगाना बेहद जरूरी है जो नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम को सपोर्ट कर रहे हैं और उनको तकनीक उपलब्ध करवा रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के परमाणु प्रसार का लिंक पता लगने पर इस संकट के लिए उन देशों को जवाबदेही ठहराया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि भारत ने नॉर्थ कोरिया के मिसाइल और न्यूक्लियर बम टेस्ट की निंदा कर चुका है और साथ में पाकिस्तान पर भी प्योंगयांग को तकनीक उपलब्ध कराने का आरोप लगा चुका है। पश्चिमी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान ने नॉर्थ कोरिया को न्यूक्लियर बम से जुड़े तकनीक दी है।

इसके अलावा निर्मला सीतारमण ने साउथ चाइना को लेकर चीन पर निशाना साधा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि समुद्री इलाकों की सुरक्षा चिंता का विषय है। भारत इन इलाकों में खुली आवाजाही और कारोबार का समर्थन करता है। समुद्री सीमा से जुड़े विवादों को अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक शांति से सुलझाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+