पाकिस्तान सेना ने 9 आतंकवादी मार गिराये

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारिक मीडिया सूत्रों से पता चला है कि आतंकवादियों के एक दल ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली इलाके नार्थ वजीरिस्तान में सेना की एक चौकी पर स्वचालित बंदूकों और रॉकेटों से हमला किया।
सुरक्षा बलों द्वारा किए गए जवाबी हमले में नौ हमलावर आतंकवादी मारे गए, जबकि बाकी बच निकलने में कामयाब रहे। नार्थ वजीरिस्तान में ही एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों के काफिले पर किए गए एक बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन सैनिक घायल हुए। दोनों हमलों में से किसी एक की भी जिम्मेदारी किसी भी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications