अमेरिकी सेना में बढ़ते ‘वोक कल्चर’ से नाराज हुईं निकी हेली, चीन से तुलना करते हुए दी चेतावनी

2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवार निक्की हेली ने अमेरिकी सेना में बढ़ते वोक कल्चर की आलोचना की है। इसके साथ ही हेली ने दावा किया कि चीन कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अमेरिका से आगे निकल रहा है।

चीन की नौसैनिक क्षमताओं और मिलिट्री टेक्नोलॉजी में प्रगति का हवाला देते हुए हेली ने अमेरिका के लिए गंभीर का मुद्दा उठाया। निक्की ने फॉक्स न्यूज संडे से बात करते हुए कहा कि यदि आप सैन्य स्थिति को देखें, तो उनके पास अब दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक बेड़ा है।

Nikki Haley rings alarm bells

निक्की हेली ने कहा, "आज चीन के पास 340 जहाज हैं, अमेरिका के पास 293 जहाज हैं। उनके पास दो साले में 400 जहाज होंगे, हमारे पास दो दशकों में 350 भी नहीं होंगे। साथ ही चीन ने हाइपरसोनिक मिसाइल भी विकसित कर लिया है और हम अभी शुरुआती दौर में ही हैं।"

पूर्व राजदूत ने अमेरिकी सेना में बढ़ते वोक कल्चर से नाराज नजर आईं। उन्होंने कहा, "चीन अपनी सेना का आधुनिकीकरण कर रहे हैं, हमारी सेना जेंडर प्रोनाउन क्लासेस ले रही हैं। देखिए वे साइबर, एआई, अंतरिक्ष पर काम कर रहे हैं...वे हमसे आगे निकल चुके हैं। हमें अपनी सेना को आधुनिक और मजबूत बनाने की जरूरत है। इसके साथ ही हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम सही हैं।"

संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत ने खतरे की घंटी बजाते हुए कहा कि चीन अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। निक्की हेली ने कहा कि चीन कई दशकों से हमारे साथ जंग की तैयारी में है और हमें उससे जिस तरह निपटना है, उसे कल पर नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि अगर हम कल का इंतजार करते रहेंगे, तो वे आज हमसे निपटेंगे।

बीते हफ्ते अपनी चीन नीति का खुलासा करने के लिए एक भाषण के दौरान, हेली ने एशियाई दिग्गज को महज 'प्रतिस्पर्धी' से कहीं अधिक चीन को एक दुश्मन करार दिया थे। इस दौरान निकी हेली ने चीन के साथ व्यापार संबंधों को सीमित करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेकेंड वर्ल्ड वार के बाद से हमारा सामना करने वाला सबसे खतरनाक विदेशी खतरा चीन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+