संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली का इस्तीफा, ट्रंप ने स्वीकारा
Recommended Video

नई दिल्ली। सयुंक्त राष्ट्र में अमरीका की राजदूत निकी हेली अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हेली ने मंगलवार को इस्तीफा दिया, जिसे अमेरिकी रााष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि हेली इस साल के आखिर तक अपना पद छोड़ देंगी। हेली को जनवरी, 2017 में सयुंक्त राष्ट्र संघ का राजदूत बनाया गया था। भारतीय मूल की निक्की हेली अमेरिकी सिख परिवार से आती हैं।

यूएन में राजदूत बनने से पूर्व निकी साउथ कैरोलिना की गवर्नर रह चुकी हैं। उनके इस्तीफे के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने उनके काम की तारीफ की है। ट्रंप ने कहा कि निकी ने शानदार तरीके से अपने काम को अंजाम दिया। ट्रंप ने भविष्य में उनके साथ एक बार फिर काम करने की ख्वाहिश का इजहार किया है। वहीं निकी ने भी साफ किया है कि 2020 में अमेरिकी चुनाव लड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है बल्कि वो डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार करेंगी।










Click it and Unblock the Notifications