ट्रंप से मिली करारी हार के बाद चुनावी रेस से हटेंगी निक्की हेली, हार कर भी बनाया ये रिकॉर्ड
सुपरट्यूज डे में डोनाल्ड ट्रंप ने 15 में से 14 राज्यों में जीत हासिल की है। इस हार के बाद निक्की हेली ने खुद को चुनावी रेस से बाहर हो सकती हैं। हेली के चुनावी मैदान से बाहर होने के बाद रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद की रेस में सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप बच जाएंगे।
वॉल स्ट्रीट जरनल ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि निक्की हेली किसी रैली में इसका आधिकारिक ऐलान कर सकती हैं। निक्की हेली के बाहर होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनना तय हो जाएगा।

इससे पहले निक्की हेली ने कहा था कि वे सुपर ट्यूजडे में मिले परिणामों के आधार पर ही कोई फैसला करेंगी। निक्की हेली को सिर्फ वर्मोंट राज्य में ही जीत हासिल हो सकी। इसके अलावा उन्हें बाकी सभी राज्यों में ट्रंप से पराजित होना पड़ा।
रेस से बाहर क्यों हुईं निक्की हेली?
बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी हासिल करने के लिए दोनों उम्मीदवारों को 1215 डेलीगेट्स की जरूरत है, जिनमें से ट्रंप के खाते में 995 डेलीगेट्स के समर्थन आ चुके हैं। जबकि हेली के खाते में इस जीत के बावजूद सिर्फ 89 डेलीगेट्स हैं। यही वजह है कि हेली ने राष्ट्रपति चुनाव से खुद को बाहर करने का फैसला किया है।
निक्की हेली ने सुपर ट्यूजडे पर हुए चुनाव में सिर्फ वर्मोंट राज्य मे जीत मिली। इससे पहले निक्की हेली ने वॉशिंगटन डीसी के चुनाव में ट्रंप को हराया था। निक्की हेली रिपबल्किन पार्टी के इतिहास की एकमात्र महिला नेता हैं जिन्होंने 2 राज्यों में प्राइमरी चुनाव जीता है।
ट्रंप का उम्मीदवार बनना लगभग तय
आपको बता दें कि निक्की हेली के रेस से बाहर होने के साथ ही अब ट्रंप का रिपब्लिकन उम्मीदवार बनना तय हो गया है। यानि 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव एक बार फिर ट्रंप बनाम जो बाइडेन होने जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन बनता है। फिलहाल कई सर्वेक्षणों में ट्रंप को बाइडेन पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications