निक्की हेली ने मेंटल हेल्थ पर बहस छेड़ी, जानिए कैसे इस ‘ब्रह्मास्त्र’ से बाइडेन और ट्रम्प दोनों की होगी छुट्टी
जिल बाइडेन ने निकी हेली के प्रस्ताव को हास्यास्पद बताते हुए कहा, कि वे कभी भी इस तरह की किसी बात पर चर्चा नहीं करेंगे।

Image: Oneindia
अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली के मेंटल एबिलिटी टेस्ट वाले बयान पर एक नई बहस छिड़ गई है। निक्की के मुताबिक, सरकार में किसी भी बड़े पर काबिज 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं का मेंटल एबिलिटी टेस्ट जरूरी होना चाहिए। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन, निक्की हेली के इस बयान को लेकर नाराज हो गई हैं। उन्होंने हेली के बयान को हास्यास्पद और बकवास बताया है।
निक्की हेली ने की मेंटल कॉम्पिटेंसी टेस्ट की मांग
कैलिफोर्निया की गवर्नर रह चुकीं निक्की ने पिछले दिनों 75 वर्ष से अधिक आयु के राजनेताओं के लिए मानसिक योग्यता परीक्षण अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा था। निकी हेली ने दावा किया कि जो बाइडेन की वृद्धावस्था उनकी निर्णय लेने की प्रक्रिया में बाधा बन सकती है और देश को चलाने के लिए अमेरिका को अपेक्षाकृत युवा लोगों की आवश्यकता है। निकी ने कहा कि अमेरिका में चाहे कोई भी लीडर हो, अगर उसकी उम्र 75 साल से ज्यादा है तो उसका मेंटल कॉम्पिटेंसी टेस्ट जरूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की कमान ऐसे नेता के हाथों में होना चाहिए जो मेंटली और फिजिकली पूरी तरह फिट हो, क्योंकि हम सुपरपॉवर हैं
30 साल के लड़के संग की तुलना
जिल बाइडेन ने हेली के प्रस्ताव को "हास्यास्पद" करार दिया है। जिल बाइडेन ने कहा, "आप जो बाइडेन का हालिया यात्रा कार्यक्रम देखिए, यह उनकी सहनशक्ति को दर्शाता है। 30 साल के कितने लोग होंगे जो ट्रेन से पोलैंड की यात्रा कर सकते हैं? इसके बाद 9 घंटे सफर करके यूक्रेन जाओ, वहां राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलो... ऐसे कितने लोग होंगे? और ये भी देखिए कि 2024 में उनको चैलेंज करने का दावा कर रहे डोनाल्ड ट्रम्प की उम्र कितनी है? वो भी तो 76 साल के हैं। अच्छा होगा कि निकी उनका राष्ट्रपति की उम्र देखने के बजाए उनका काम देखे।"
अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति बाइडेन
यह पूछे जाने पर कि क्या जो बाइडेन इस तरह की परीक्षा लेने पर विचार करेंगे, जिल ने कहा, "हम कभी भी इस तरह की किसी बात पर चर्चा नहीं करेंगे।" आपको बता दें कि डेमोक्रेट्स ओर रिपब्लिकन दोनों ही पार्टी के शीर्ष नेता जो बाइडेन हों या डोनाल्ड ट्रम्प की उम्र 75 के पार है। यही वजह है कि निकी हेली ने एज कार्ड खेलना शुरू किया है। हालांकि उनके प्रस्ताव पर डेमोक्रेट्स नाराज हो गए। 81 वर्षीय सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने भी इसे बेतुका बताया है। आपको बता दें कि कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पहले से ही अमेरिका के इतिहास में सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति होने का खिताब रखते हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प भी कर चुके हैं मांग
जो बाइडेन अगर वह एक बार फिर से इस पद पर चुने जाते हैं तब उनकी उम्र 82 वर्ष हो चुकी होगी। अपना दूसरा कार्यकाल पूरा होने तक उनकी उम्र 86 साल की हो चुकी होगी। ऐसे में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रिपब्लिकन पार्टी और अमेरिकी मीडिया का एक हिस्सा जो बाइडेन की फिजिकल और मेंटल फिटनेस पर अक्सर सवाल खड़े करते रहे हैं। इसके कई सबूत भी मौजूद हैं। दिलचस्प बात ये है कि निक्की हेली ने जिस मेंटल और फिजिकल टेस्ट की मांग की है, उसका समर्थन खुद डोनाल्ड ट्रम्प भी कर चुके हैं। ट्रम्प ने कहा कि ऐसे टेस्ट होने चाहिए। कम से कम देश प्रेसिडेंट की वजह से शर्मसार तो नहीं होगा।
कई बार कर चुके हैं गलतियां
हालांकि जो बाइडेन ने आधिकारिक रूप से दोबारा राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने का ऐलान नहीं किया है लेकिन बीते वक्त में कई बार वह फिर से राष्ट्रपति बनने का इरादा जता चुके हैं। हालांकि उनके समर्थकों को भी कई बार बाइडेन की करतूतों से लज्जित होना पड़ा है। बीते साल जून में पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी में बाइडेन अकेले ही किसी से हाथ मिलाने के लिए हवा में हाथ झुलाने लगे थे। दरअसल वह भूल गए थे कि वह स्टेज पर अकेले हैं। एक और भाषण में वह कैपिटल हिल हिंसा की सही तारीख बताना भूल गए। भाषण में उन्हें जहां यूक्रेनियन बोलना था, वो उसे ईरानियन बोल गए।












Click it and Unblock the Notifications