Nikhil Gupta Video: पन्नून की हत्या की साजिश के आरोपी निखिल गुप्ता का पहला वीडियो, US कोर्ट में क्या कहा?
Nikhil Gupta Video: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में खुद को निर्दोष बताया है। जबकि, अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा है, कि अमेरिका अपने किसी भी नागरिक को नुकसान पहुंचाना बर्दाश्त नहीं करेगा, वह भी अमेरिकी धरती पर।
उन्होंने कहा, कि निखिल गुप्ता को अब अमेरिकी अदालत में न्याय का सामना करना पड़ेगा। 53 साल के निखिल गुप्ता, जिन्हें निक नाम से भी जाना जाता है, उन्हें 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 14 जून को अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है।

निखिल गुप्ता ने खुद को बताया बेकसूर
Recommended Video
निखिल गुप्ता के वकील जेफरी चैब्रोवे ने कहा, कि गुप्ता ने खुद को बेकसूर बताया है, जिसके बाद गारलैंड ने सोमवार को कहा, "इस प्रत्यर्पण से यह स्पष्ट हो जाता है, कि जस्टिस डिपार्टमेंट अमेरिकी नागरिकों को चुप कराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेगा।"
निखिल गुप्ता पर भाड़े पर हत्या और भाड़े पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। अगर वह दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें प्रत्येक आरोप के लिए अधिकतम 10 साल की जेल की सजा हो सकती है।
उप अटॉर्नी जनरल लिसा मोनाको ने कहा, कि न्यूयॉर्क शहर में एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए कथित तौर पर एक भारतीय सरकारी कर्मचारी द्वारा रची गई यह हत्या की साजिश, एक राजनीतिक कार्यकर्ता को उसके एक सर्वोत्कृष्ट अमेरिकी अधिकार - अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता - का प्रयोग करने से चुप कराने का एक बेशर्म प्रयास था।
उन्होंने कहा, कि "आरोपी का प्रत्यर्पण न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
इस बीच, अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के प्रमुख क्रिस्टोफर रे ने भी इसी तरह कहा, कि एजेंसी किसी भी विदेशी नागरिक या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अपने नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने को बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा, "हम अपने नागरिकों और इन पवित्र अधिकारों की रक्षा के लिए देश और विदेश में अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"
अदालती दस्तावेजों में आरोप लगाया गया है, कि पिछले साल, एक भारतीय सरकारी कर्मचारी (सीसी-1) ने कथित तौर पर निखिल गुप्ता को खालिस्तानी लीडर गुरपतवंत सिंह पन्नून, जिसे भारत एक आतंकवादी मानता है, उसकी हत्या के आदेश दिए थे। पन्नून लगातार अमेरिका में खालिस्तानी गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा है और वो 'सिख फॉर जस्टिस' का प्रमुख है।
अमेरिका का आरोप है, कि निखिल गुप्ता ने भारतीय अधिकारी से आदेश मिलने के बाद अमेरिका के एक शूटर को पन्नून की हत्या की सुपारी दी थी। ये सुपारी एक लाख डॉलर की थी, लेकिन जिस शख्स को सुपारी दी गई, वो CIA का एजेंट था।
ऐसा माना जाता है, कि अमेरिका जान-बूझकर खालिस्तान आंदोलन को बढ़ावा दे रहा है, ताकि भारत को उलझाकर रखा जा सके और पन्नून जैसे आतंकवादियों को CIA का गहरा समर्थन हासिल है। पिछले 2-3 सालों में अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में खालिस्तानियों की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं और दर्जनों मंदिरों पर हमले किए गये हैं, लेकिन इन तीनों ही देशों में एक भी खालिस्तानी शख्स को गिरफ्तार नहीं किया गया है, जबकि इन तीनों देश का दावा है, कि उनकी खुफिया एजेंसी काफी ज्यादा ताकतवर है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications