93 साल के मुस्लिम धर्मगुरु की मौत, पीछे छोड़ गया 130 बीवियां और 203 बच्चे
साल 2008 में उसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं जब उसकी 86 पत्नियां होने की बात सामने आई थी। उसने मीडिया से कहा था कि खुदा के कहने पर उसने यह काम किया है।
अबुजा। नाइजीरिया में 130 महिलाओं से निकाह करके सुर्खियां बटोरने वाले 93 साल के मुस्लिम धर्मगुरु का निधन हो गया है। उसकी मौत के पीछे कोई अज्ञात बीमारी बताई जा रही है। 130 बीवियों से उसके 203 बच्चे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उसकी कुछ पत्नियां अभी भी गर्भवती हैं। एक शख्स के इतनी महिलाओं से निकाह करने को लेकर धार्मिक मान्यता पर बहस भी छिड़ी था लेकिन मुस्लिम धर्म गुरु का मानना था कि इस्लाम में कहीं भी निकाह करने की सीमा तय नहीं है।

2008 में बटोरी थी सुर्खियां
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरिया के बिदा प्रांत के रहने वाले इस्लामिक धर्मगुरु मोहम्मद बेल्लो अबूबकर ने 130 महिलाओं से निकाह किया और बाद में 10 महिलाओं को तलाक दे दिया। बेल्लो ने दावा किया कि ईश्वरीय आदेश का पालन करने के लिए उसने कई महिलाओं से निकाह किया। साल 2008 में उसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं जब उसकी 86 पत्नियां होने की बात सामने आई थी। उसने मीडिया से कहा था कि खुदा के कहने पर उसने यह काम किया है। READ ALSO: भारतीय मूल की महिला ने 2 करोड़ का घर महज 170 रुपये में बेचा
कोर्ट ने दिया था पत्नियों को तलाक देने का आदेश लेकिन..
खुदा को लेकर दिए गए बयान के बाद मुस्लिम समुदाय में विरोध के सुर उठे और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में इस शर्त पर रिहा किया गया था कि वह 86 में से 82 पत्नियों को तलाक दे दे। हालांकि रिहा होने के बाद उसने शरिया कोर्ट का आदेश मानने से इनकार कर दिया और निकाह करना जारी रखा। उसने पत्नियों की संख्या 130 तक पहुंचा दी।












Click it and Unblock the Notifications