भारतीय मूल की महिला ने 2 करोड़ का घर सिर्फ 170 रुपये में बेचा, फिर किराए पर ले लिया
पेशे से टीचर रेखा पटेल का परिवार मूल रूप से गुजरात का है। रेखा का जन्म इंग्लैंड में ही हुआ था। रेखा ने बताया कि उन्होंने यह घर साल 2010 में 2 लाख पाउंड (करीब 1.68 करोड़ रुपए) में खरीदा था।
लंदन। भारतीय मूल की 43 वर्षीय महिला ने इंग्लैंड में अपना 2.5 लाख पाउंड (2.1 करोड़ रुपये) कीमत के घर को महज 2 पाउंड (करीब 170 रुपये) में बेच दिया। महिला ने पड़ोसियों से विवाद और कोर्ट में चल रहे केस की वजह से ऐसा किया है। इंग्लैंड के डर्बीशायर के इस मामले में महिला ने एक फर्म को बेचने के बाद अपना ही घर 10 साल के लिए किराए पर लिया है।

300 साल पुराना है घर
पेशे से टीचर रेखा पटेल का परिवार मूल रूप से गुजरात का है। रेखा का जन्म इंग्लैंड में ही हुआ था। रेखा ने बताया कि उन्होंने यह घर साल 2010 में 2 लाख पाउंड (करीब 1.68 करोड़ रुपए) में खरीदा था। इस घर को साल 1719 में बनवाया गया था। 300 साल पुराने इस घर को रेखा ने फिर से नया लुक दिया था। उन्होंने इस काम में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। जिस वक्त घर में काम चल रहा था तभी उनके पड़ोसी के घर की छत पर लगे करीब 12 टाइल्स टूट गए थे, जिस पर पड़ोसी ने उनके खिलाफ केस कर दिया। READ ALSO: महिला इंजीनियर ने घूरने से मना किया तो सिक्योरिटी गार्ड ने कर दी हत्या
कोर्ट ने दिया था ये आदेश
कोर्ट ने रेखा पर जुर्माना लगाया और करीब 64 लाख रुपये भरने को कहा गया। रेखा ने इसे किश्तों में चुकाने का फैसला लिया लेकिन कोर्ट ने उन्हें इसकी मोहलत नहीं दी। पैसा न चुका पाने की स्थिति में कोर्ट ने उन्हें घर से निकलने का आदेश दिया तो रेखा ने घर बेच दिया। रेखा ने सिर्फ 170 रुपये में घर इसलिए बेच दिया क्योंकि वह उसी में रहना चाहती थीं। उन्होंने बेचने के बाद किराए पर घर 10 साल के लिए ले लिया। वह हर महीने 50 पाउंड (4200 रुपये) किराया भरेंगी। READ ALSO: रिलायंस जियो के यूजर्स की फ्री सर्विस को लग सकता है झटका
उन्होंने कहा कि वह इस मुश्किल से बाहर आना चाहता हैं और भारत आकर एक किताब लिखना चाहती हैं। यह किताब ऐसे लोगों की मदद के लिए होगी जो बिना वजह के कारणों से अपना घर और संपत्ति गवां देते हैं। लोगों को इससे मदद मिलेगी।
-
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications