अफ्रीकी देश नाइजीरिया के वैज्ञानिकों का कमाल, कोरोना से जंग के खिलाफ खोजा नया हथियार
नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से दुनिया भर में फैलने वाली जानलेवा महामारी कोरोना वायरस अब तक 3.46 करोड़ से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और 10 लाख से अधिक लोगों की मौत का कारण बन चुका है। अमेरिका जैसा दुनिया का ताकतवर देश भी कोरोना के सामने घुटने टेक चुका है। लेकिन अफ्रीकी देश नाइजीरिया ने इस महामारी से हार न मानते हुए कोरोना से जंग के खिलाफ एक नया हथियार खोज लिया है। बता दें कि नाइजीरिया के वैज्ञानिकों ने सबसे सस्ता और तेज रिजल्ट देने वाले कोरोना टेस्टिंग किट का इजाद किया है।

वैज्ञानिकों ने विकसित किया सस्ता कोरोना टेस्टिंग किट
पिछले 10 महीने में दुनिया के लगभग सभी देशों पर कोरोना वायरस महामारी का प्रभाव देखने को मिला है। नाइजीरिया समेत कई अफ्रीकी देश भी इससे अछूते नहीं हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में नाइजीरिया की सरकार ने गई जरूरी कदम उठाए हैं। इसी क्रम में वहां के वैज्ञानिकों ने एक सस्ता और तेज कोविड-19 परीक्षण किट विकसित किया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार यह किट उन स्थानों पर टेस्ट करने में सक्षम होगा जहां बड़ी आबादी किट की कमी और जांच की पुरानी प्रकिया का सामना कर रही है।

40 मिनट से भी कम समय में आ जाती है रिपोर्ट
नाइजीरियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च (NIMR) ने कहा कि विकसित किया गया नया कोरोना वायरस टेस्टिंग किट पहले से मौजूद किट की तुलना में सस्ता है। नए किट के द्वारा 40 मिनट से भी कम समय में मरीजों में कोरोना का पता लगाया जा सकता है। एजेंसी ने कहा कि टेस्ट किट की कीमत 25 डॉलर (1,833 भारतीय रुपए) से कम होगी। NIMR के मुताबिक कोरोना सैंपल का विश्लेषण मोबाइल मशीन के द्वारा किया जाता है जिससे इस किट को इस्तेमाल करना भी काफी आसान है।

बिना कोरोना रिपोर्ट अस्पताल नहीं करते इलाज
NIMR के निदेशक बाबतंडे सालको के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि नाइजीरिया में कोरोना परीक्षण की कमी को देखा गया है, विशेष रूप से यहां ऐसे टेस्टिंग किट की जरूरत है जो कम समय में सही परिणाण दे सके। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के अस्पताल बिना कोरोना टेस्टिंग रिपोर्ट के मरीजों का इलाज करने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अभी हम हम जिस मशीन का उपयोग कर रहे हैं वह आम पीसीआर नहीं है। हमने मशीन खरीद और उसमें एक किट लगाई, जिस वजह से ये मशीन साथ काम करने के लिए विकसित किया गया।

नाइजीरिया में कोरोना का तांडव
हालांकि सलाको ने कहा कि पीसीआर की तुलना में कोरोना संक्रमण का पता लगाने की दर टेस्ट किट में कम है लेकिन यह अभी के लिए काफी अच्छा है। बता दें कि ग्लोबल रिपोर्ट के मुताबिक नाइजीरिया में 59 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, महामारी से अब तक देश में एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 50 हजार से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं या तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव डोनाल्ड ट्रंप को दी जा रही रेमडेसिवीर, जानिए- कैसे काम करती है ये दवा












Click it and Unblock the Notifications