PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करेगा नाइजीरिया, भारत के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप, कितनी बड़ी कामयाबी?
India Nigeria Ties: नाइजीरिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (GCON) से सम्मानित करेगा, जिससे वह 1969 में महारानी एलिजाबेथ के बाद यह सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य बन जाएंगे।
यह किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। प्रधानमंत्री रविवार को राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया पहुंचे। यह 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे। संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री न्येसोम एज़ेनवो वाइक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिन्होंने प्रधानमंत्री को अबुजा शहर की 'चाबी' भेंट की। यह चाबी नाइजीरिया के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।"
यह प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र की पहली यात्रा है। वह नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। नाइजीरिया से वह ब्राजील जाएंगे। नाइजीरिया जाते वक्त मोदी ने कहा था, कि "मैं भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के मित्रों से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं, जिन्होंने मुझे हिंदी में गर्मजोशी से स्वागत संदेश भेजे हैं।" मोदी ने यह भी कहा, कि यह "हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर होगा, जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित है।"
भारत के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप
प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा, "थोड़ी देर पहले नाइजीरिया पहुंचा हूं। गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं। मेरी कामना है कि यह यात्रा हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता को और मजबूत करे।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि "मैं भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के मित्रों से मिलने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिन्होंने मुझे हिंदी में गर्मजोशी भरे स्वागत संदेश भेजे हैं।" यहां से प्रधानमंत्री ब्राजील की अपनी यात्रा शुरू करेंगे जहां वह ट्रोइका सदस्य के रूप में जी-20 शिखर सम्मेलन के 19वें संस्करण में भाग लेंगे। "पिछले साल, भारत की सफल अध्यक्षता ने जी-20 को लोगों के जी-20 में ऊंचा किया और वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को अपने एजेंडे में मुख्यधारा में लाया।
इस साल, ब्राजील ने भारत की विरासत को आगे बढ़ाया है। मैं "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य" के हमारे दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सार्थक चर्चाओं की आशा करता हूं। मैं कई अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के अवसर का भी उपयोग करूंगा, "पीएम मोदी ने शनिवार को अपने प्रस्थान वक्तव्य में लिखा।
यहां से प्रधानमंत्री गुयाना जाएंगे, जहां वे दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "शिखर सम्मेलन हमें ऐतिहासिक संबंधों को नवीनीकृत करने और नए क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार करने में सक्षम बनाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications