मस्जिद में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, डाकुओं ने इमाम समेत दर्जनभर नमाजियों को मार डाला

नाइजीरियाई राज्य की सीमा पड़ोसी देश नाइजर के साथ लगती है और दोनों देशों की सीमा पर बसे क्षेत्र के डाकू अकसर दोनों ही देश में आतंक मचाते रहते हैं।

Nigeria firing in mosque

Nigeria: नाइजीरिया में डाकुओं ने एक मस्जिद के अंदर खतरनाक खूनी खेल खेला है और दर्जनभर से ज्यादा नमाजियों को मौत के घाट उतार दिया है। नाइजीरिया की पुलिस ने कहा है कि, नाइजीरिया के कैटसिना राज्य में बंदूकधारियों ने एक मस्जिद में घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसमें मस्जिद के मुख्य ईमान सहित कम से कम एक दर्जन नमाजियों की मौत हो गई। वहीं, आतंकवादियों ने दर्जनों लोगों को मस्जिद से अपहरण भी कर लिया।

मस्जिद में भारी गोलाबारी

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना नाइजीरिया के कैटसिना प्रांत के मैगामजी गांव में स्थित एक मस्जिद में हुई है, जहां बंदूकधारी शाम की नमाज के दौरान मोटरबाइक पर आए और फिर गोलीबारी करने लगे। गोलीबारी के बीच लोगों में अफरातफरी मच गई और दर्जन भर लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मस्जिद के मुख्य इमाम की भी मस्जिक के अंदर ही गोली लगने से मौत हो गई। राज्य पुलिस ने यह भी कहा कि, अगवा किए गए कई लोगों को बाद में कुछ स्थानीय लोगों की मदद से मुक्त कराया लिया गया है। शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि, मस्जिद में हमला सशस्त्र गिरोहों द्वारा किया गया लेटेस्ट अटैक है और हमलावर स्थानीय डाकू हैं। जिन्होंने पहले भी फिरौती देने से इनकार करने पर कई लोगों को मार डाला है। वहीं, कात्सिना राज्य पुलिस के प्रवक्ता गैंबो इसाह ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि, स्थानीय निवासियों की मदद से कई नमाजियों को बचाया गया है।

फिरौती मांगना, हत्या करना मुख्य काम

आपको बता दें कि, नाइजीरियाई राज्य की सीमा पड़ोसी देश नाइजर के साथ है, जिससे डाकुओं को दोनों देशों के बीच स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति मिलती है। ये गिरोह मवेशियों की चोरी करते हैं, फिरौती के लिए अपहरण करते हैं और डकैती करने के बाद घरों में आग लगा देते हैं। इसके अलावा डाकू हमेशा से फसल कटाई के वक्त किसानों से फसल का एक हिस्सा छीन लेते हैं और अमीर लोगों से फिरौती वसूलते रहते हैं। अगर कोई इनकार करता है, तो इन्हें गोली चलाने में सेकंड भर का वक्त नहीं लगता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+