Maduro Brooklyn MDC Jail: जिस जेल में मादुरो हैं बंद, उसे क्यों कहा जाता है धरती का नर्क? जानें पूरी कहानी
New York Brooklyn Jail: वेनेजुएला के ताकतवर राष्ट्रपति रहे निकोलस मादुरो का वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि वह अब न्यूयॉर्क की सबसे बदनाम जेल 'मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर' (MDC) की सलाखों के पीछे हैं। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट्स के अनुसार, मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को उसी जेल में रखा गया है जिसे मानवाधिकार संगठन 'धरती का नरक' (Hell on Earth) करार दे चुके हैं।
जहां कभी मादुरो आलीशान महलों में रहते थे, आज वे कीड़ों से भरे खाने, कड़ाके की ठंड और हिंसा के साये में दिन काट रहे हैं। यह इतिहास का वह दुर्लभ मोड़ है जहां एक पूर्व राष्ट्राध्यक्ष अपनी ही व्यवस्था की नाकामी का शिकार बनी अमेरिकी जेल में बंद है।

क्यों 'धरती का नरक' कहलाती है ब्रुकलिन की MDC जेल?
न्यूयॉर्क के सनसेट पार्क में स्थित MDC जेल का नाम सुनते ही कैदी और वकील सिहर उठते हैं। यहां की विशेषता सर्द रातों में हीटर का न होना, मेडिकल सुविधाओं का अभाव और खाने में कीड़ों का मिलना है। लीगल एड सोसाइटी ने इसे सालों से 'अमानवीय' और 'मानवाधिकार उल्लंघन का केंद्र' बताया है। 2024 में तो एक फेडरल जज ने 74 साल के एक दोषी को यहां भेजने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि MDC भेजना सजा नहीं, बल्कि जानलेवा यातना देने जैसा है।
ये भी पढ़ें: Nicolas Maduro: हाथों में हथकड़ी पहने नजर आए वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो, न्यूयॉर्क से आया पहला वीडियो
खूंखार गैंगस्टर्स और सेलिब्रिटीज की 'काली सूची'
MDC जेल केवल मादुरो के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे हाई-प्रोफाइल अपराधियों का ठिकाना रही है। यहां 'डिड्डी' कॉम्ब्स, आर. केली, और FTX घोटाले के सैम बैंकमैन-फ्राइड जैसे नाम रह चुके हैं। फिलहाल यहां लगभग 1,300 कैदी हैं, जिनमें मैक्सिको के कुख्यात सिनालोआ कार्टेल के सह-संस्थापक और दुनिया भर के बड़े ड्रग तस्कर शामिल हैं। मादुरो का इस सूची में जुड़ना जेल के इतिहास का सबसे बड़ा राजनीतिक अध्याय माना जा रहा है।
ये भी पढे़ं: Trump Greenland: वेनेजुएला के बाद यूरोप के इस बड़े क्षेत्र पर कब्जे की तैयारी में ट्रंप, सहयोगी देश को दी धमकी
जेल के अंदर हिंसा, ड्रग्स और रिश्वतखोरी का बोलबाला
ब्रुकलिन की इस जेल के अंदर कानून नाम की चीज कम ही नजर आती है। यहां गार्ड्स की मिलीभगत से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी आम बात है। मार्च 2025 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहा हिंसा और तस्करी के 12 बड़े मामले दर्ज किए गए हैं। 2024 में ही यहा दो कैदियों की हत्या हुई थी। कैदियों का आरोप है कि यहां बुनियादी प्लंबिंग और बिजली की व्यवस्था भी इतनी जर्जर है कि अक्सर हफ्तों तक कैदी अंधेरे और कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर रहते हैं।
ये भी पढ़ें: वेनेजुएला राष्ट्रपति Nicolas Maduro और भारतीय बाबा का रहस्यमयी रिश्ता! संत के थे भक्त, कौन थे Sathya Sai Baba?
क्या सुधरेंगे हालात? प्रशासन के दावों पर सवाल
बढ़ती बदनामी और मादुरो (Maduro Brooklyn jail) जैसे हाई-प्रोफाइल कैदी के आने के बाद फेडरल ब्यूरो ऑफ प्रिज़न्स ने सुधार के दावे किए हैं। प्रशासन का कहना है कि उन्होंने मेडिकल स्टाफ बढ़ाया है और एयर कंडीशनिंग व बिजली व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। हालांकि, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का मानना है कि ये केवल कागजी दावे हैं। मादुरो की यहां मौजूदगी ने पूरी दुनिया का ध्यान अमेरिकी जेल व्यवस्था की गंदगी की ओर खींच लिया है, जहां एक पूर्व राष्ट्रपति को बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications