नए साल पर पार्टी को लेकर विवादों में ब्राजील के फुटबॉलर नेमार, लोगो ने कहा- ये कब्रों पर जश्न मनाने जैसा

नई दिल्ली। ब्राजील के स्‍टार फुटबॉलर नेमार नए साल पर दी गई पार्टी को लेकर विवादों में आ गए हैं। ब्राजील की मीडिया के मुताबिक, नेमार एक हफ्ता लंबी चलने वाली पार्टी अपने विला में कर रहे हैं। मीडिया ने कोरोना संक्रमण और इससे लाखों मौतों के बावजूद इस तरह की पार्टी को कब्रों पर नाचने जैसा कहा है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वो कोरोना से मरे लोगों की कब्रों पर जश्न मना रहे हैं।

Neymar in controversy New Year , Neymar, football, brazil, नेमार

ब्राजील की मीडिया के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के बावजूद नेमार जश्न में डूबे हैं औ करीब 500 लोगों के साथ रोज शाम को पार्टी कर रहे हैं। रियो डी जेनेरियो के अपने बंगले में शनिवार की शाम से पार्टी चल रही है जो हफ्तेभर चलते हुए नए साल पर खत्म होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेमार ने 500 लोग अपने विला में बुलाए हैं लेकिन किसी को भी मोबाइल फोन के इस्तेमाल की इजाजत पार्टी में नहीं है, जिससे कि वीडियो बाहर ना आएं। एक तरफ इसको लेकर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है तो वहीं नेमार ने खुद इस पर चुप्पी साध रखी है। नेमार की टीम ने जरूर एक बयान में इन खबरों का खंडन किया है और कहा है कि नेमार के विला में कोई पार्टी नहीं हुई है।

ब्राजील दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में शामिल है। जहां करीब दो लाख लोग इस बीमारी से मरे हैं। ऐसे में नेमार की कड़ी आलोचना इस पार्टी को लेकर हो रही है क्योंकि लोगों के मिलने जुलने से संक्रमण ज्यादा फैल सकता है। स्थानीय सरकार ने भी लोगों से नए साल पर कोई पार्टी ना करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+