महिला के हाथ लगी 2 मुंह वाली मछली, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क में एक महिला डेबी गेडेस, मछली पकड़ने के लिए नदी में गई। लेकिन उसके हाथ जो मछली आई उसे देखकर वह चौंक गई। उस समय उसके पति भी वहां मौजूद थे। डेबी ने चैम्प्लेन लेक से दो मुंह वाली मछली को पकड़ा। इसके देखकर वहां मौजूद डेबी के पति भी चकित थे। इस मछली की तस्वीरों को नॉटी ब्वाइज फिशिंग ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया।

हमने कुछ तस्वीरें खींचीं और मछली को छोड़ दिया

हमने कुछ तस्वीरें खींचीं और मछली को छोड़ दिया

डेबी गेडेस ने बताया कि- 'जब हमने अपने शिकार को बोट की तरफ खींचा तो हमें यकीन नहीं हो रहा था कि हमने दो मुंह वाली मछली को पकड़ा है। फिर भी यह मछली स्वस्थ और संपन्न थी। बहुत अद्भुत!' डेबी ने बताया कि उन्होंने और पति ने कुछ तस्वीरें लेने के बाद मछली को फिर नदी में छोड़ दिया। फॉक्स न्यूज से बातचीत में डेबी ने कहा- 'हमने तुरंत कुछ तस्वीरें क्लिक कीं और मछली को छोड़ दिया।'

फोटो पर लोग बना रहे तरह-तरह की थ्योरी

नॉटी बायज फिशिंग ने इन तस्वीरों को अपने फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा कि- 'हमारी सह-कर्मी डेबी गेडेस ने कुछ दिन पहले लेक चैम्प्लेन से दो मुंह वाली मछली को पकड़ा।' बता दें कि उनकी टीम वहां के सबसे बड़े टूर्नामेंट की विजेता है। तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही दुनियाभर में वायरल हो गई। लोग दो मुंह वाली मछली को देखकर चौंक रहे थे क्यों इस तरह की मछली मिलना आम नहीं है। इन तस्वीर को 6 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। इस फोटो पर कई लोग कमेंट कर चुके हैं। लोग इस फोटो पर तरह-तरह की थ्योरीज बना रहे हैं।

मछुआरों के हाथ लगती रहीं बेशकीमती चीजें

मछुआरों के हाथ लगती रहीं बेशकीमती चीजें

बता दें कि कई बार मछली पकड़ते हुए मछुआरों के हाथ बेशकीमती जीव या खजाना का लग जाना आम है। ऐसी चीजों ने कई मछुआरों की जिंदगी बदलकर रख दी। कई बार किसी को महंगी या वजनी मछली मिल जाती है तो किसी को खजाने से भरा बर्तन मिल जाता है। डेबी गेडेस के साथ भी ऐसा ही हुआ लेकिन उन्होंने इस दो मुंह वाली मछली को वापस पानी में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- मछली बेचने वाली बीएससी छात्रा को ट्रोल करने वाले के खिलाफ FIR, सीएम ने कहा- 'मुझे तुमपर गर्व है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+