मछली बेचने वाली बीएससी छात्रा को ट्रोल करने वाले के खिलाफ FIR, सीएम ने कहा- 'मुझे तुमपर गर्व है'
मछली बेचकर अपने जीवन का गुजारा कर रही एक 21 वर्षीय छात्रा को बेवजह ट्रोल का सामना करना पड़ गया। केरल के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली 21 साल की हनान हामीद एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती है और मछली बेचकर अपना गुजारा करती है।

तिरुवनंतपुरम। मछली बेचकर अपने जीवन का गुजारा कर रही एक 21 वर्षीय छात्रा को बेवजह ट्रोल का सामना करना पड़ गया। केरल के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली 21 साल की हनान हामीद एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती है और मछली बेचकर अपना गुजारा करती है। उसकी कहानी पिछले दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थी जिसे कई सितारों ने शेयर किया था। हनान की कहानी वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे फर्जी बताते हुए हनान को खूब ट्रोल किया था। अब केरल सीएमओ ने पुलिस को इन सभी लोगों के खिलाफ एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है।

सितारों, राजनेताओं ने की थी हनान की तारीफ
केरल के थोड़ुपूजहा के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वालीं 21 वर्षीय हनान हामिद अपने कॉलेज के बाद मछली बेचती है। वो रोज कॉलेज के बाद एर्नाकुलम जाती है और वहां जाकर गुजारे के लिए मछलियां बेचने के काम करती है। स्थानीय अखबार मातृभूमि द्वारा उनकी खबर छापे जाने के बाद हनान की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। उनकी प्रेरणादायक कहानी को फिल्मी सितारों से लेकर राजनेताओं तक ने शेयर किया था। जहां हर कोई हनान की लगन की तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ ने हनान को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

केंद्रीय मंत्री कन्नाथनम ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
यूजर्स ने हनान की कहानी को फेक बताया। इसके बाद हनान के कॉलेज प्रिंसिपल और पड़ोसियों को उनके समर्थन में आना पड़ा। केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्नाथनम ने भी हनान के समर्थन में उतरते हुए अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये ट्रोलर्स पर हमला बोला। नाराजगी जाहिर करते हुए कन्नाथनम ने लिखा, 'हनान पर हमला बंद करो। मैं शर्मिंदा हूं। ये लड़की अपनी बिखरी जिंदगी को समेटने की कोशिश कर रही है। तुम दरिंदे हो।' ट्रोल्स से आहत हनान ने लोगों से अपील की है कि उन्हें अकेला छोड़ दें।

हनान ने कहा, 'मुझे अकेला छोड़ दें'
हनान ने हाथ जोड़कर सभी से विनती की और कहा, 'मुझे किसी की मदद नहीं चाहिए। कृपया कर के मुझे अकेला छोड़ दें और मुझे कोई भी छोटा काम करने दें ताकि मेरी जिंदगी चल सके।' हनान ने कहा कि लोगों ने उनपर आरोप लगाए कि वो फिल्म प्रमोशन के लिए ऐसा कर रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। उनके पास कमाई का और कोई जरिया नहीं है। 'मेरा मकसद केवल अपनी पढ़ाई जारी रखना और परिवार को सपोर्ट करना है।'

सीएमओ ने दिए कार्रवाई के आदेश
हनान की कहानी जानने के बाद एक फिल्मकार ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में रोल ऑफर किया था, जिसके बाद ट्रोलर्स ने फिर उन्हें अपना शिकार बनाया था। केरल सीएम पिनराई विजयन ने कहा है कि उन्हें हनान पर गर्व है। उन्होंने हनान को कहा कि वो सोशल मीडिया पर फैली इस नफरत की वजह से हिम्मत न हारें। केरल सीएमओ ने ट्रोलर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस को उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है जिन्होंने हनान के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। सीएमओ ने जिला कलेक्टर को हनान को सुरक्षा मुहैया कराने के भी आदेश दिए हैं। पुलिस ने नूरुद्दीन शेख नाम के एक शख्स के खिलाफ आईटी की कई धाराओं के तहत एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications