पहले 100 दिनों में ट्रंप करेंगे ये काम, भारत को हो सकता है नुकसान

अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति ने अपनी टीम को दिया आदेश। पहले 100 दिनों के लिए तैयार होगी योजना।

वाशिंगटन। अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने ऑफिस के पहले 100 दिनों का प्‍लान दुनिया के सामने लाकर रख दिया है। इस प्‍लान में मैक्सिको की सीमा पर दिवार बनाना भी शामिल है। इसके बारे में डोनाल्‍ड ट्रंप ने चुनावी अभियान में वादा किया था।

trump-plan-100-days

सबसे पहले टीपीपी होगी खत्‍म

ट्रंप ने वादा किया है कि वह ट्रांस-पैसैफिक पार्टनरशिप (टीपीपी) को खत्‍म करेंगे। ट्रंप, अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की ओर से लगाए गए कुछ पर्यावरण बंदिशों को भी खत्‍म करने वाले हैं।

ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ट्रंप टीपीपी को खत्‍म करेंगे। ट्रंप ने इस पार्टनरशिप को देश के लिए आपदा करार दिया है।

दो मिनट के वीडियो में मैसेज

ट्रंप ने दो मिनट का एक वीडिया मैसेज रिलीज किया और इस मैसेज में ही उन्‍होंने पहले 100 दिनों का प्‍लान के बारे में बताया।

ट्रंप ने कहा है कि वह ऐसे कदम उठाएंगे जो देश को नुकसान पहुंचाएंगे। इसमें बिजनेस, एनर्जी, विनियमन, नेशनल सिक्‍योरिटी और इमीग्रेशन जैसे मामलों पर ध्यान केंद्रित कर अमेरिका को पहले रखने के लिए उठाएंगे।

अमेरिका होगा सबसे ऊपर

ट्रंप ने कहा है कि उनका एजेंडा अमेरिका को पहले रखना है। वह चाहते हैं कि अगली पीढ़ी जो ऐसी हो जो प्रॉडक्‍शन और इनवेंशन से जुड़ी हो और जो अमेरिका में हो। उनकी वजह से अमेरिका में पैसा और रोजगार पैदा हो।

उन्होंने कहा कि मैंने अपनी ट्रांजिशन टीम से एक लिस्‍ट तैयार करने को कहा है जिसमें पहले 100 दिन में किए जाने वाले कामों का जिक्र होगा।

इमीग्रेशन पर होंगे सख्‍त

उन्‍होंने कहा है कि इस लिस्‍ट में वे काम हैं जो अमेरिका में नौकरियां वापस लाएंगे और फिर से कुछ कानूनों को स्‍थापित करेंगे।

ट्रंप ने कहा कि इमीग्रेशन मामले में लेबर डिपार्टमेंट को वीजा कार्यक्रमों के सभी प्रकार के दुरुपयोगों की जांच करने का आदेश देंगे।उनका मानना है कि दुरुपयोग की वजह से अमेरिकी नागरिकों का काफी नुकसान हो रहा है।

ट्रंप इमीग्रेशन से जुड़े कुछ पुराने कानूनों को फिर से लागू कर सकते हैं। यहीं हो सकता है कि उनके इस कदम से भारत को भी कुछ नुकसान हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+