Happy New Year 2025: सबसे पहले न्यूजीलैंड ने किया 2025 का स्वागत, मनाया जश्न,अनोखी आतिशबाजी का देखें Video
New year 2025 in New Zealand: नए साल के जश्न पूरी दुनिया में मनाया जाएगा लेकिन हर बार की तरह इस बार भी न्यूजीलैंड नए साल का जश्न सबसे पहले मना लिया है। अभी जब दुनिया भर के देश अपने-अपने टाइम ज़ोन के हिसाब से नए साल का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं उसी बीच किरीटीमाटी द्वीप जिसे क्रिसमस द्वीप के नाम से भी जाना जाता है यहां के लोगों ने नए साल 2025 का स्वागत धूमधाम से कर लिया है।
न्यूजीलैंड के निवासियों ने 2025 के आगमन का खुले दिल से स्वागत किया और ऑकलैंड में शानदार आतिशबाजी की। शहर का घंटाघर इस अवसर पर रोशनी से जगमगा उठा। जिसका सुंदर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें यह किरीटीमाटी द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती गणराज्य का हिस्सा है। खास बात यह है टाइम ज़ोन के हिसाब से इसने नए कि इस द्वीप ने भारत से 7.30 घंटे आगे चलता है, इस कारण साढ़े सात घंटे पहले ही यहां के लाेगों ने नए साल का स्वागत करते हुए नएजश्न मनाना शुरू कर दिया है।
न्यूजीलैंड में क्यों सबसे पहले बज गया रात का 12?
गौरतलब है कि अर्थ के रोटेशन दुनिया भर के देशों के समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिसके कारण दुनिया भर में नए साल का जश्न अलग-अलग समय पर मनाया जाता है। देशांतर के आधार पर विभाजन 24 टाइम जोन में बांटा गया है, जिसका अलग-अलग समय क्षेत्र बनाता है, जिनमें से प्रत्येक का अपना मानक समय होता है।
भारत भारतीय मानक समय (IST) पर काम करता है, जो समन्वित सार्वभौमिक समय (UTC +5:30) से 5 घंटे और 30 मिनट आगे है। इन समय क्षेत्रों के भीतर उनकी स्थिति के आधार पर विभिन्न देशों में नए साल का स्वागत अलग-अलग समय पर किया जाता है।
भारत से पहले 41 देश पहले कर लेंगे 2025 का स्वागत
न्यूजीलैंड ही नहीं दुनिया के कई देश भारत से पहले नए साल का जश्न मना लेंगे। ऑस्ट्रेलिया, समोआ, टोंगा, पापुआ न्यू गिनी, रूस के कुछ क्षेत्र, म्यांमार, जापान और इंडोनेशिया सहित लगभग 41 देश भारत से पहले इस अवसर को मनाते हैं।
#WATCH | New Zealand's Auckland welcomes the #NewYear2025 with fireworks.
(Source: TVNZ via Reuters) pic.twitter.com/eiAqCXzigV
— ANI (@ANI) December 31, 2024












Click it and Unblock the Notifications