कान में पानी होने के वहम में तीन दिन तक घूमता रहा, डॉक्टर के पास गया तो मिला जिंदा कॉकरोच

कान में पानी होने के वहम में घूमता रहा, डॉक्टर के पास गया तो मिला कॉकरोच

ऑकलैंड, 15 जनवरी: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में एक शख्स के कान से कॉकरोच निकला है। ये कॉकरोच पूल में नहाते हुए उसके कान में चला गया। ये शख्स सोचता रहा कि कान के अंदर पानी चला गया है, इसलिए उसे दिक्कत हो रही है। कई बार उसने ड्रायर से कान में पानी सुखाने की कोशिश की लेकिन जब दिक्कत बढ़ी तो वो डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने जब जांच की तो पाया कि उसके कान में तो कॉकरोच है।

तैरते हुए गया कान में कॉकरोच

तैरते हुए गया कान में कॉकरोच

जेन वेडिंग नाम के इस शख्स ने बताया कि 7 जनवरी को ऑकलैंड में उसने तैराकी की थी। तैराकी बाद उसे महसूस हुआ कि उसके कान में दिकक्त हो रही है। उसे लगा पानी कान में चला गया है और इसी में उसने तीन-चार दिन गुजार दिए। इस दौरान जेन ड्रायर से कान को सुखाने की कोशिश करते रहे। उसे सच्चाई का पता तब चला, जब वो डॉक्टर के पास गया।

डॉक्टर भी रह गए हैरान

डॉक्टर भी रह गए हैरान

डॉक्टरों ने जब जेन के कान की जांच की और एक छोटी सर्जरी के सहारे उसके कान से कॉकरोच बाहर निकाला तो वो भी हैरान रह गए। डॉक्टर्स की टीम ये देखकर हैरत में आ गई कि कान के अंदर इतना बड़ा कीड़ा आखिर कैसे गया और ना सिर्फ गया बल्कि तीन दिन तक वो अंदर जिंदा भी रहा। जांच में डॉक्टरों ने पाया कि वो कान में हरकत भी कर रहा था।

काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका कॉकरोच

काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका कॉकरोच

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम को इस कॉकरोच को बाहर निकालने में काफी दिक्कत हुई। कॉकरोच इतना बड़ा था कि कई टुकड़ों में उसे बाहर निकाला गया। इस सर्जरी के बाद जेन अब खतरे से बाहर है। जेन ने फेसबुक पर इस बारे में जानकारी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+