अमेरिकी अखबार 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया क्यों वो हैं सबसे लोकप्रिय नेता?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। इस बीच वहां के प्रसिद्ध अखबार 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' (एनवाईटी) में उनकी लोकप्रियता को लेकर एक आर्टिकल छपा। वैसे ये अखबार कई बार मोदी सरकार की आलोचना कर चुका है। जिस वजह से सत्ता पक्ष के नेता उस पर हमलावर रहते हैं।
एनवाईटी के आर्टिकल में 'मन की बात' कार्यक्रम का जिक्र किया गया। आर्टिकल को लिखने वाले मुजीब मशाल ने बताया कि पीएम मोदी की लोकप्रियता एक पुराने जमाने के रेडियो शो से जुड़ी है। 'मन की बात' का प्रसारण ट्रांसलेट कर कई भाषाओं में किया जाता है। हर महीने प्रसारित होने वाला ये कार्यक्रम पीएम मोदी को हर छोटी या बड़ी सकारात्मक घटना और हर ठोस या आध्यात्मिक समाधान से जोड़ता है।

अखबार के मुताबिक पीएम मोदी सिर्फ इसलिए फेमस नहीं हैं कि वो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री हैं। बल्कि वो विभिन्न देशों का दौरा करते हैं। ये लोगों पर उनके प्रभाव का कारण है। उन्होंने अपने सरकारी बंगले में बने स्टूडियो से 100 से ज्यादा रेडियो एपिसोड रिकॉर्ड किए।
अखबार ने उनको पसंदीदा शिक्षक और सहानुभूतिशील मित्र बताया। लेखक के मुताबिक वो अपने श्रोताओं से सीधे बात करते हैं। जब भी परीक्षा का वक्त आता है, तो वो बच्चों को तनाव से निटपने की सलाह देते हैं। वो गांव और कृषि जीवन की चुनौतियों के बारे में जागरूकता व्यक्त करते हुए जल संरक्षण के समर्थक हैं।
इसके अलावा डिजिटल मीडिया क्षेत्र में उनको महारत हासिल है। वो मुफ्त राशन से लेकर बेहतर बुनियादी ढांचे तक अपनी सरकार के लोकप्रिय कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पेश करते हैं। वो अपने किसी भी मैसेज को वायरल कर सकते हैं। उन्होंने स्वच्छता को लेकर भी काफी बेहतरीन काम किया है।
जब कोरोना महामारी फैली थी, तो भी पीएम मोदी ने अपने रेडियो शो का इस्तेमाल लोगों को जागरुक करने के लिए किया। उन्होंने गांव और शहर दोनों जगह के लोगों को वैक्सीन के बारे में बताया। साथ ही उनसे उसे लगवाने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications