प्रपोज करते वक्त गटर में गिरी अंगूठी, पुलिस ने ढूंढकर इस तरह की कपल की मदद

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर अक्सर लत कारणों के कारण चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार ट्विटर ने बड़ा ही नेक काम किया है। इसने न्यूयॉर्क पुलिस को उन दो लोगों से मिलवाया जिनकी अंगूठी गटर में गिरकर खो गई थी।

न्यूयॉर्क। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर अक्सर लत कारणों के कारण चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार ट्विटर ने बड़ा ही नेक काम किया है। इसने न्यूयॉर्क पुलिस को उन दो लोगों से मिलवाया जिनकी अंगूठी गटर में गिरकर खो गई थी। न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्कॉयर पर एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा था, जब उसकी अंगूठी गटर में गिर गई। उसने अंगूठी निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन अंगूठी नहीं निकल पाई। इसके बाद न्यूयॉर्क पुलिस आई उसकी मदद करने।

Couple

हुआ यूं कि न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कॉयर में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा था। प्रपोज करते वक्त अंगूठी उसके साथ से स्लिप हो गई और नीचे गटर में जा गिरी। उसने अंगूठी निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं रहा। निराश कपल इसके बाद वहां से चला गया। ये पूरी घटना वहां पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जब न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने वीडियो को देखा तो उन्होंने कपल की मदद करने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: गूगल मैप ने दिया 'धोखा', GPS देखकर कार चला रही महिला रेलवे ट्रैक पर जा पहुंची

न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने अगले दिन गटर से उस अंगूठी को निकाला और फिर कपल को ढूंढने का काम शुरू हुआ। पुलिस ने ट्विटर पर सीसीटीवी फुटेज डालकर लोगों से उन्हें पहचानने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने अंगूठी की भी फोटो और फुटेज से कपल की कुछ साफ तस्वीरें डालीं। हमेशा की तरह आखिर ट्विटर यूजर्स ने कमाल कर दिया और ये बात उस कपल तक पहुंच गई।

पुलिस डिपार्टमेंट ने कपल से संपर्क किया और उन्हें वो अंगूठी सौंपी। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर कपल की फोटो भी शेयर की, जिसमें लड़की ने वो अंगूठी पहनी हुई है। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट और ट्विटर ने लोगों का दिल जीत लिया है।

ये भी पढ़ें: लैपटॉप चोरी करने के बाद चोर ने ईमेल भेजकर मांगी माफी, बोला- बहुत गरीब हूं, पैसे चाहिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+