न्यूयॉर्क में धमाके के बाद गिरी बिल्डिंग, भीषण आग से 2 की मौत 17 घायल

new york map
नयी दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक इमारत में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद इमारत में भीषण आग लग गई और पूरी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई। धमाके के बाद इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 17 लोगों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी में अबतक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर बिल्डिंग में विस्फोट कैसे हुआ।

न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने अब तक इस हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। दोनों की महिलाएं है। धमाका अमेरिकी समय के मुताबिक सुबह के करीब 9 बजकर 30 मिनट पर हुआ। धमाके के वजह की जांच की जा रही है लेकिन एक यूटीलिटी कंपनी ने बताया कि पास की बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने जानकारी दी है धमाके से पहले लोगों को गैस की स्मेल आई थी।

लोगों से मिल रही जानकारी के मुताबिक हो सकता है कि धमाका गैस लीकेज के चलते हुआ हो और उसके बाद ही बिल्डिंग में आग लग गई। वहीं इस हादसे के बाद ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल से आने और जाने वाली सभी ट्रेनों को फिलहाल रोक दिया गया है। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव काम जारी है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। इमारत में आग लगने की वजह से आस-पास के एरिया से लोगों को खाली करा लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+