न्यूयॉर्क फायरिंग: हमलावर की पहचान अश्वेत के तौर पर हुई, पढ़ें अबतक के अहम अपडेट्स
न्यूयॉर्क, 12 अप्रैल: ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार की सुबह हुई गोलीबारी में कम से कम 13 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ब्रुकलिन स्टेशन की इस घटना के बाद वहां जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो कुछ बिना फटे बम भी मिले। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग करने वाला शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर जैसे कपड़े पहने था।

➤ घटना ब्रुकलिन के सनसेट पार्क के 36वें स्ट्रीट स्टेशन पर हुई जब लोग सुबह के समय काम पर जा रहे थे।
➤ समाचार एजेंसी एपी ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हवाले से बताया कि संदिग्ध को अश्वेत पुरुष बताया जा रहा है, उसने कंस्ट्रक्शन वर्कर जैसे कपड़े पहने थे और एक गैस मास्क पहना हुआ था।
➤ अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है या फिर उसे मार दिया गया है।
➤ फोटो, वीडियो में कई लोग सबवे के प्लेटफॉर्म पर बंदूक की गोली से जख्मी पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
➤ कुछ चश्मदीदों का कहना है कि एक शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर्स (जो मेट्रो स्टेशन पर मेंटेनेंस का काम देखते हैं) की ड्रेस में दिखा। उसने एक थैला ट्रेन के करीब फेंका। उसके हाथ में गन भी थी।
➤ घटना के फौरन बाद इस स्टेशन से सभी ट्रेन सर्विसेज बंद कर दी गईं। जो ट्रेन जहां थी, उसे वहीं रोक दिया गया। न्यूयॉर्क पुलिस की कमांडो टीम ने स्टेशन को अपने कंट्रोल में ले लिया है।
➤ चश्मदीद ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा- पहले हमने बम धमाके जैसी आवाज सुनी। इसके बाद फायरिंग होने लगी। लोगों ने वहां छिपने की जगह तलाशी, लेकिन कई लोग फायरिंग की चपेट में आ गए।
➤ चश्मदीद ने बताया कि, हमने एक अश्वेत हमलावर को देखा। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच रही होगी। वो ऑरेंज कलर का जम्प सूट पहने था। उसने चेहरे पर गैस मास्क भी लगाया हुआ था। उसकी पीठ पर एक सिलेंडर भी था।
➤ न्यूयॉर्क पुलिस ने एक एडवाइजरी में कहा है, जांच के कारण ब्रुकलिन में 36वीं स्ट्रीट और 4th एवेन्यू क्षेत्र में आने से बचें।
➤ संदिग्ध को पकड़ने के लिए न्यूयॉर्क के स्कूलों को एक एडवाइजरी जारी की गई है।
➤ व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को न्यूयॉर्क सिटी मेट्रो शूटिंग के संबंध में नवीनतम घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस के वरिष्ठ कर्मचारी आवश्यकतानुसार किसी भी सहायता की पेशकश करने के लिए मेयर एडम्स और पुलिस आयुक्त सेवेल के संपर्क में हैं।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications