New Year 2022: न्यूजीलैंड में दी नए साल ने दी दस्तक, पटाखें चलाकर लोगों ने किया स्वागत
नई दिल्ली, 31 दिसंबर: नए साल 2022 की शुरुआत हो गई है। भारत में अभी नए साल के स्वागत की तैयारियां हो रही हैं, वहीं न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में तारीख बदल गई है। न्यूजीलैंड में लोग नए साल की खुशियां मना रहे रहे हैं और पटाखे चलाकर नववर्ष का स्वागत कर रहे हैं। भारत में 31 दिसंबर के दिन के करीब साढ़े चार बजे ऑकलैंड में 31 दिसंबर खत्म होकर एक जनवरी 2022 शुरू हो गया है।

दुनियाभर में अलग-अलग देश अपने समय अनुसार नए साल का जश्न मनाएंगे। न्यूजीलैंड उन देशों में है, जहां सबसे पहले नए साल का आगाज होता है। भारत से करीब आठ घंटे पहले यहां नया दिन शुरू हो जाता है। वहीं कई देशों में भारत के बाद नया साल आएगा।
दुनिया में सबसे पहले नया साल टोंगा, समोआ और किरिबाती द्वीपों में मनाया जाता है। भारत के सीढ़े तीन बजे टोंगा, समोआ और किरबाती द्वीपों पर नया साल शुरू होता है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में इसके करीब एक घंटे बाद ही नया साल शुरू हो जाता है। रूस और ऑस्ट्रेलिया में नए साल शुरू होता है।
भारत के पड़ोसी चीन, बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं। एशियाई में सबसे पहले जापान और दक्षिण कोरिया में नए साल का आगाज होता है। भारत की 31 दिसंबर की रात साढ़े आठ बजे इन देशों का नया साल हो जाएगा। पाकिस्तान में भारत के बाद नया साल आता है। जब दिल्ली में साढ़े बारह बजेंगे तो पाक में नए साल की शुरुआत होगी। ईरान, ईराक और तुर्की में इसके बाद नया साल मनाया जाएगा। लंदन में भारत के समय अनुसार 1 जनवरी की सुबह साढ़े पांच बजे नए साल का आगाज होगा।












Click it and Unblock the Notifications