100 दिनों के अंदर नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति को करनी चाहिए पीएम मोदी से मीटिंग

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों को अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और सिर्फ 100 दिनों के अंदर अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल खत्‍म हो जाएगा। एक अमेरिकी थिंक टैंक का मानना है कि ओबामा का बाद जो भी अमेरिका का नया राष्‍ट्रपति बने उसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले 100 दिनों के अंदर मुलाकात करनी चाहिए।

new-us-president-pm-modi-meeting.jpg

क्‍या कहा है थिंक टैंक ने

अमेरिकी थिंक टैंक सेंटर फॉर स्‍ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्‍टडीज (सीएसआईएस) ने एक रिपोर्ट 'इंडिया-यूएस सिक्‍योरिटी को-ऑपरेशन' जारी की है।

इस थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट के जरिए अपील की है आने वाले अमेरिकी प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत कुछ मौलिक समझौतों को साइन करे।

अमेरिका करे एक समझौता

थिंक टैंक का मानना है कि भारत-अमेरिकी रक्षा संबंधों को मजबूती देने के लिए यह काफी जरूरी कदम होगा। थिंक टैंक की मानें तो इस तरह का समझौता अमेरिका को कुछ निश्चित एडवांस्‍ड सेंसिंग, कम्‍प्‍यूटिंग और कम्‍यूनिकेशन से जुड़ी टेक्‍नोलॉजी भारत को देने से रोकेगा।

ये ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में भारत सोचता है कि अगर उसे मिलेंगी तो उसकीअपनी रक्षा क्षमताओं में काफी इजाफा होगा।

ऑस्‍ट्रेलिया, भारत और जापान से हो बात

थिंक टैंक का कहना है कि अगले प्रशासन को ऑस्‍ट्रेलिया, भारत और जापान के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि एक सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत शुरू हो सके।

इस बातचीत की अगुवाई अमेरिकी विदेश विभाग और इन देशों के विदेश मंत्रालय को करनी चाहिए। बातचीत में तीनों देशों की प्रशांत और हिंद महासागर पर मौजूद एक समान हितों का ध्‍यान रखा जाना चाहिए।

द्विपक्षीय संबंध सबसे अहम

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री को दोनों देशों के बीच मौजूद द्विपक्षीय संबंधों कही अहमियत को लेकर दुनिया को कड़ा संदेश देने के लिए पहले 100 दिनों के अंदर मिलना चाहिए।

मोदी और ओबामा की करीबी

राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्‍ते काफी प्रगाढ़ हुए और दोनों देशों के रिश्‍तों ने एक नई इबारत लिखी।

पीएम मोदी के कार्यकाल में ही राष्‍ट्रपति ओबामा पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्‍य अतिथि बने। इसके साथ ही वह पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति बने जिन्‍होंने भारत की गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्‍य अतिथि शिरकत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+