Netherlands: कॉम्बैट गियर में बंदूकधारी ने की अपार्टमेंट और अस्पताल में गोलीबारी, कई लोगों की मौत
नीदरलैंड में गुरुवार को एक बड़ी वारदात हुई, जहां कॉम्बैट गियर में बंदूकधारी ने अस्पताल और अपार्टमेंट में गोलीबारी की। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने भी इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शख्स लड़ाई वाले कपड़े (कॉम्बैट गियर) पहनकर डच शहर में पहुंचा। इसके बाद उसने फ्लैट में गोलीबारी की और फिर एक अस्पताल में घुस गया। वहीं गोलीबारी की वजह से दोनों जगहों पर आग लग गई थी, लेकिन उसको बुझा लिया गया।

डच पुलिस ने ट्वीट बताया कि रॉटरडैम में गोलीबारी की दो घटनाओं में कुछ मौतें हुई हैं। हम पहले परिवार और रिश्तेदारों को सूचित करेंगे और बाद में विस्तार से मीडिया को जानकारी देंगे। इसके अलावा पुलिस की कई टीमें डच शहर में तलाशी अभियान चला रहीं।
वहीं स्थानीय न्यूज एजेंसी एएनपी ने पुलिस के हवाले से बताया कि संदिग्ध 32 साल का है। उसने क्यों हमला किया, इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही कि कहीं इलाके में दूसरा शूटर तो नहीं है।
हेलीकॉप्टर से हो रही निगरानी
घटना के तुरंत बाद पुलिस के हेलीकॉप्टर को इलाके में तैनात कर दिया गया। वो ऊपर से निगरानी कर रहे हैं। वहीं गोलीबारी की आवाज सुन लोग अस्पताल से बाहर भागते नजर आए। कुछ मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर लादकर निकाला गया।
चश्मदीदों ने बताया कि संदिग्ध ने ऐसे कपड़े पहने थे, जैसे वो लड़ाई पर जा रहा हो। वो काफी लंबा था और उसके पास एक बैकपैक था। उसने पहले चौथी मंजिल पर गोलीबारी की। उस वक्त चार या पांच गोलियां चलाई गईं। फिर वो एजुकेशन सेंटर की ओर भागा और वहां पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका। बाद में उसको डच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे।












Click it and Unblock the Notifications