'लेबनान से या तो हिज्बुल्लाह का नामोनिशान मिटेगा, या गाजा जैसा होगा हाल', नेतन्याहू का खतरनाक अल्टीमेटम
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu warns Lebanon of dire consequences if Hezbollah's control persists, urging the Lebanese people to reclaim their nation to avoid a fate similar to Gaza's devastation.
Netanyahu's ultimatum to Lebanon: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के लोगों को आगाह किया है, कि अगर वे अपने देश को हिज्बुल्लाह के प्रभाव से "मुक्त" नहीं कराते हैं, तो उन्हें गाजा में फिलिस्तीनियों की तरह "विनाश और दर्द" का सामना करना पड़ सकता है।
मंगलवार को लेबनानी लोगों को संबोधित एक संदेश में इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा, कि "आपके पास लेबनान को बचाने का मौका है, इससे पहले कि यह एक लंबे युद्ध में उतर जाए, जो गाजा में देखी गई तबाही के समान होगा। मैं आपसे, लेबनान के लोगों से आग्रह करता हूं, कि इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए अपने देश को हिज्बुल्लाह से मुक्त करें।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, कि "आप एक महत्वपूर्ण चौराहे पर हैं... एक कदम उठाएं और अपने राष्ट्र को पुनः प्राप्त करें।" नेतन्याहू ने चेतावनी दी है, कि कार्रवाई न करने से हिज्बुल्लाह को आबादी वाले क्षेत्रों का उपयोग, इजराइल से उलझाने के लिए जारी रखने का मौका मिल जाएगा और हिज्बुल्लाह, लेबनान के लोगों की परवाह नहीं करेगा, जिससे व्यापक संघर्ष हो सकता है।"
इजराइल पर हिज्बुल्लाह ने दागे रॉकेट्स
इसके बाद, हिज्बुल्लाह ने मंगलवार को इजराइल में रॉकेटों की एक और बौछार की, और आतंकवादी समूह के कार्यवाहक नेता ने दबाव बनाए रखने की कसम खाई, जिसने लेबनानी सीमा के पास अपने घरों से हजारों इजराइलियों की वापसी का रास्ता साफ नहीं हो पाए। इजराइली सेना ने कहा है, कि उसने दक्षिणी लेबनान में और ज्यादा जमीनी सैनिकों को भेजा है और हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर को मार डाला है।
हिज्बुल्लाह की तरफ ले दागे गए दर्जनों रॉकेट दक्षिण में हाइफा शहर को निशाना बनाने के लिए थे, और इजराइली सरकार ने तटीय शहर के उत्तर में निवासियों को गतिविधियों को सीमित करने की चेतावनी दी, जिससे और ज्यादा स्कूलों को बंद करना पड़ा।
इजराइली सेना ने कहा है, कि हिज्बुल्लाह ने सीमा पार लगभग 180 रॉकेट दागे।
हिज्बुल्लाह के कार्यवाहक नेता शेख नईम कासेम ने कहा, कि लेबनान के बड़े हिस्से में हफ्तों तक भारी इजराइली हवाई हमलों और कुछ ही दिनों में अपने शीर्ष कमांडरों को मारने वाले हमलों के बाद भी इसकी सैन्य क्षमताएं बरकरार हैं। उसने कहा, कि पिछले हफ्ते लेबनान में जमीनी घुसपैठ शुरू करने के बाद से इजराइली सेना आगे नहीं बढ़ पाई है।
कासेम ने एक अज्ञात स्थान से वीडियो के माध्यम से बोलते हुए कहा, कि हिज्बुल्लाह अपने पुराने नेता हसन नसरल्लाह के स्थान पर एक नए नेता का नाम घोषित करेगा, "लेकिन युद्ध के कारण परिस्थितियां कठिन हैं।"
गाजा में चल रही है भीषण लड़ाई
दूसरी तरफ, उत्तरी गाजा में भीषण लड़ाई चल रही है, जो युद्ध में इजराइल के जमीनी हमले का पहला लक्ष्य था। पूरे इलाके मलबे में तब्दील हो गए हैं और इजराइली सैनिकों ने पिछले अक्टूबर से इस क्षेत्र को - जिसमें गाजा शहर भी शामिल है - काफी हद तक अलग-थलग कर दिया है।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा में तीन अस्पतालों - कमाल अदवान, अवदा और इंडोनेशियाई अस्पताल से मरीजों और चिकित्सा कर्मचारियों को निकालने के लिए कहा है। इस युद्ध के शुरू होने के बाद गाजा पट्टी में लाखों लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं और शरणार्थी शिविरों में रहने को मजबूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications