नेपाल की संसद में हाथापाई और तोड़फोड़, 19 पार्टियों ने किया बंद का ऐलान
काठमांडू। नेपाल की संसद में आज संविधान को लेकर संसद में घमासान हो गया। नया संविधान बना रही नेपाल की संसद उस वक्त अखाड़े में बदल गई जब विपक्षी दलों ने इसका विरोध शुरु कर दी। सांसदों ने सदन में हाथापाई और तोड़फोड़ के साथ कुर्सी-मेज उछालने लगे। इतना ही नहीं माओवादी पार्टी के सांसदों ने संसद के स्पीकर पर हमले की कोशिश की।

मार्शल्स और माओवादी सांसदों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई। हंगामा इतना बढ़ गया था कि संसद में मौजूद प्रधानमंत्री को सुरक्षा गार्डों ने अपने घेरे में लेकर सुरक्षित बाहर निकाला। संसद में हंगामा के बाद नेपाल में माओवादी नेतृत्व वाले 19 दलों के गठबंधन ने आम हड़ताल बुलाई है। इस देशव्यापी हड़ताल के कारण स्कूल, कॉलेज और बाजार बंद रहे। निजी और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं थम गईं। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी काठमांडू में खूब हंमागा किया।
गौरतलब है कि प्रशासन के प्रारूप और संघीय ढांचे सहित संविधान के कई मुद्दे पर राजनीतिक दल पूरी तरह से बंटे हुए हैं। इसी बात को लेकर नेपाल में तनाव है क्योंकि संविधान घोषणा की 22 जनवरी की अंतिम तारीख खत्म होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications