15 से 18 सितंबर तक भारत में होंगे नेपाल के नए प्रधानमंत्री प्रचंड

काठमांडू। नेपाल के नए प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड 15 से 18 सितंबर तक भारत में होंगे। हाल ही में पीएम बनाए जाने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। प्रचंड ने अपने इस भारत दौरे को भारत और नेपाल के संबंधों के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौरा करार दिया है।

pushpa-kamal-dahal-nepal-pm-coming-india.jpg

नहीं होगा कोई विवादित सौदा

रविवार को अपने भारत दौरे का ऐलान करते हुए पीएम प्रचंड ने कहा कि उनके चार दिवसीय भारत दौरे के तहत किसी भी तरह का कोई विवादित सौदा भारत के साथ नहीं होगा।

प्रचंड ने कहा कि उनका दौरा नेपाल के पीएम का दौरा होगा न कि पुष्‍प कमल दहल प्रचंड का दौरा होगा। उन्‍होंने कहा कि भारत का यह दौरा कई तरह के मौकों के लिए दरवाजे खोलने वाला साबित होगा।

संबंधों के सामान्‍य होने की उम्‍मीद

प्रचंड ने कहा कि उनका यह भारत दौरा द्विपक्षीय संबंधों में एक अहम मुकाम साबित होगा। उन्‍होंने यह भरोसा भी जताया है कि उनके इस दौरे से भारत के साथ बिगड़े संबंध सामान्‍य हो सकेंगे।

उन्‍होंने हालांकि यह साफ नहीं किया कि उनके भारत दौरे पर नेपाल कोई नई डील साइन करेगा या फिर पुराने सौदो की समीक्षा कर उन्‍हें लागू किया जाएगा।

भारत दौरे पर वह भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के लिए समर्थन, हाइड्रोपावर से जुड़े समझौते और पोस्‍टल हाइवे जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+