नेपाल में भीषण सड़क हादसा, बस एक्सीडेंट में 9 की मौत, 34 लोग घायल
नेपाल में भीषण सड़क हादसा, बस एक्सीडेंट में 9 की मौत, 34 लोग घायल
Nepal Baitadi Accident: नेपाल के बैतड़ी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेपाल के बैतड़ी जिले में एक यात्री बस एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत हो गई है और 34 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मरने वालों का शिनाख्त किया जा रहा है। फिलहाल खबर में अधीक जानकारी के लिए इतंजार है।

नेपाल में पिछले हफ्ते भी रोड एक्सीडेंट में 5 लोगों की हुई मौत
नेपाल के जिला बर्दिया और सल्यान में भी पिछले हफ्ते शनिवार की देर रात दो मार्ग पर रोड एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हुई। ये टक्कर बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई थी। बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई थी। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हुई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार अन्य दो लोगों की जान बच गई थी।












Click it and Unblock the Notifications