भारत के बैंकों में अटकी नेपाल के गोरखा सैनिकों की पेंशन, नेपाली अथॉरिटीज ने की बॉर्डर खोलने की मिन्नत
काठमांडू। नेपाल और भारत के बीच जारी सीमा विवाद और कोविड-19 का असर अब यहां पर उन सैनिकों पर पड़ रहा है जिन्होंने भारतीय सेना में सेवाएं दी हैं। नेपाली अथॉरिटीज ने भारत सरकार से अपील की है कि वह उत्तराखंड में स्थित उस सस्पेंशन ब्रिज को दोबारा खोल दें, जो दोनों देशों का आपस में जोड़ता है। आपको बता दें कि भारत और नेपाल के बीच अप्रैल माह से ही तनातनी जारी है। नेपाल की संसद में पिछले दिनों नए नक्शे को मंजूरी दी गई है। इस नए नक्शे में नेपाल ने भारत की सीमा में आने वाले कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को अपने हिस्से में दिखा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications