नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की अचानक से बिगड़ी तबीयत, काठमांडू स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नेपाल के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामचंद्र पौडैल की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामचंद्र पौडेल को काठमांडु के महाराजगंज स्थित त्रिभुवन युनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से आधिकारिक बयान के अनुसार पौडेल को पेट में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया है। शनिवार देर रात उन्हें भर्ती कराया गया है, उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बता दें कि दो हफ्ते पहले ही पौडेल ने देश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
राष्ट्रपति पौडेल को 33802 इलेक्टोरल वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुभाष चंद्र न्यूबैंग को 15518 वोट मिले थे। नेपाल के चुनाव आयोग के अनुसार 313 सांसदों ने इसमे हिस्सा लिया था। जबकि 518 विधायकों ने अपना वोट डाला था। नेपाल में राष्ट्रपति पद का चुनाव न्यू बानेश्वर काठमांडु में हुआ था। इसके लिए दो अलग-अलग पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे, जिसमे से एक में सांसदों ने अपना वोट दिया है जबकि दूसरे में विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ये तमाम सांसद और विधायक काठमांडू में वोट देने के लिए पहुंचे थे। कुल 884 सदस्य इलेक्टोरल कॉलेज में शामिल थे, जिसमे 275 हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के ते, 59 नेशनल असेंबली और 550 सात राज्यों की विधानसभा के सदस्य थे। पौडेल को 8 दलों ने अपना समर्थन दिया।












Click it and Unblock the Notifications