Nepal Politics: मनमानी कर घिरे बालेन शाह, भरी संसद में कहा गया 'नेपाली हिटलर', क्या ब्लंडर किया अब?

Nepal Politics: कभी Gen Z आंदोलन कर चेहरा बन सत्ता के शिखर तक पहुंचे बालेन शाह अब खुद Gen Z के निशाने पर आते जा रहे हैं। वजह है उनके काम करने का अड़ियल ढंग। जिसमें वे वही करते हैं जो उन्हें ठीक लगता है, बाकी उनके सहयोगी या फिर जनता क्या सोचती है बालेन को कोई फर्क नहीं पड़ता। ये हम नहीं कह रहे बल्की नेपाली संसद में उनके ऊपर लगे आरोपों में कुछ इस तरह के आरोप लगे हैं।

दरअसल नेपाल की संसद में प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह की शासन शैली की आलोचना की गई है। जनता समाजवादी पार्टी (JSP) के सदस्य महानथ ठाकुर ने नेशनल असेंबली की बैठक के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने शाह के नेतृत्व वाले प्रशासन को काम के लायक न बताते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही। ठाकुर ने कहा कि बालेन सरकार एक नॉन-फंक्शनिंग सरकार है, जो अपने आश्वासनों को अमल में लाने की में दिलचस्पी नहीं रखती। इस वजह से देश के नागरिको में असंतोष और निराशा का माहौल बढ़ रहा है। इस राजनीतिक बहस से सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई और आगामी नीतियो पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Nepal Politics

क्या है पूरा मामला ठाकुर ने बताया

महानथा ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रशासन ने अधिकारियों को उनके पदों से हटाकर कर्मचारी प्रशासन को टारगेट किया है, जिससे देश में विरोध् प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। उनके मुताबिक, वर्तमान शासन में राजनीतिक दलो के कार्यालयों में भी सीधा दखल दिया जा रहा है। उन्होंने ये भी दावा किया कि दफ्तरों का फर्नीचर तक जलाया जा रहा है और राजनीतिक पार्टियां लगातार हमलो का सामना कर रही हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य में ढीले पड़े बालेन

ठाकुर ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बोर्डिंग स्कूलों और नर्सिंग होम के प्रति सरकार के कड़े रुख का लाखों छात्रों और शिक्षकों के भविष्य पर असर पड़ेगा। उन्होंने तर्क दिया कि इन प्रशासनिक उपायों से नेपाल की आर्थिक स्थिति और कमजोर होगी। ठाकुर यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा केवल सरकारी सहायता के भरोसे सुचारू रूप से काम नही कर सकती हैं। इन सेक्टर्स में निजी सहयोग की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण् मानी जाती है। इन बदलावों से सामाजिक ढांचा बर्बाद हो सकता है। ये पहली बार है जब बालेन शाह संसद के अंदर इस तरीके से घेरे जा रहे थे।

"नेपाली हिटलर" और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर पाबंदी का दावा

महानथा ठाकुर ने सदन में कहा- 'हम उन्हें क्या कहें? नेपाली तानाशाह या नेपाली हिटलर। वह पूरी तरह से नेपाली हिटलर बन चुके हैं। वह जो कुछ भी कहते हैं, वही सही माना जाता है और जो कुछ भी वह लागू करते हैं, वही कानून बन जाता है। इस तरह देश को लगातार तबाही के कगार पर धकेला जा रहा है।'

ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार संगठित संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास कर रही है और उसने ट्रेड यूनियनों समेत छात्र संगठनों को इसलिए समाप्त कर दिया क्योंकि वह उनका सामना नहीं कर पा रही थी। उन्होंने दोहराया कि शाह का ये तरीका देश को गलत दिशा में ले जा रहा है और लोकतांत्रिक तरीकों को कमजोर कर रहा है।

सड़क पर भी घिरे बालेन

बात सिर्फ संसद के भीतर की ही नहीं है। संसद के बाहर सड़क पर भी बालेन शाह के खिलाफ अब आम जनता में असंतोष उपजने लगा है। पिछले महीने हुए विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें अपना फैसला भी वापस लेना पड़ा था। बावजूद इसके बालेन को जनता का मूड अभी तक समझ नहीं आ पाया है। संसद में हुई इस बयानबाजी से नेपाल की राजनीति में चर्चाओं का दौर गरम है और सरकार के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

आपकी इस मामले में क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+