'मौत और जिंदगी के बीच बस 10 सेकेंड का फासला', जानें नेपाल हवाई हादसे की Inside स्टोरी

नेपाल के पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को हादसा ऐसे वक्त हुआ, जब विमान लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले ही क्रैश हो गया। इस हादसे में मृतकों की संख्या 68 पहुंच गई है।

Nepal Plane Crash video

Nepal Plane Crash News: नेपाल का यात्रियों को ले जा रहा प्लेन एक बार फिर दुर्घटना का शिकार हो गया। पिछले साल मई 2022 में भी यात्री विमान क्रैश हुआ था, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब रविवार को पोखरा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर रनवे पर ATR-72 पैसेंजर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था, जिसमें 68 यात्रियों के अलावा चालक दल के 4 सदस्यों भी सवार थे। विमान हादसा भी ऐसे वक्त हुआ, जब प्लेन एयरपोर्ट पहुंचने ही वाला था।

लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले ही प्लेन क्रैश

लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले ही प्लेन क्रैश

नेपाल पोखरा प्लेन हादसे को लेकर सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक रविवार को यति एयरलाइंस का ATR-72 फ्लाइट एयरपोर्ट पहुंचने से महज 10 सेकंड पहले ही हादसे का शिकार बना। पोखरा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि यति एयरलाइंस का प्लेन रनवे से सिर्फ 10 सेकेंड की दूरी पर था, तभी क्रैश हो गया। ऐसे में अगर पायलट 10 सेकेंड और संभलता तो आज कई जिंदगी सुरक्षित होती।

लैंडिंग से पहले दो बार मांगी परमिशन

लैंडिंग से पहले दो बार मांगी परमिशन

पोखरा एयरपोर्ट का रनवे पूर्व-पश्चिम दिशा की तरफ बना हुआ है। हादसे से पहले प्लेन के पायलट ने पूर्व की तरफ से लैंडिंग की अनुमति मांगी थी, जो उसे मिल गई थी, लेकिन फिर पायलट ने थोड़ी देर बाद पश्चिम की ओर से लैंडिंग की इजाजत मांगी, जिसे दोबारा दे दी गई। इधर, हादसे को लेकर सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा है कि रन-वे पर उतरने से पहले प्लेन में आग की लपटें दिखाई दी थीं, ऐसे में मौसम की खराबी की वजह से प्लेन क्रैश हुआ ये नहीं कहा जा सकता।

चीन की मदद से बना पोखरा एयरपोर्ट

चीन की मदद से बना पोखरा एयरपोर्ट

वहीं पोखरा एयरपोर्ट को लेकर जो बड़ी जानकारी सामने आई है, वो यह है कि इसका निर्माण चीन की मदद से किया गया था। चीन के एक्जिम बैंक ने इसे बनाने के लिए नेपाल को लोन दिया था, जिसके बनने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने इस एयरपोर्ट का एक जनवरी, 2023 को उद्घाटन किया। इतना ही नहीं जो विमान आज हादसे का शिकार बना है, उसी ने उद्घाटन वाले दिन डेमो फ्लाई किया था।

मरने वालों की संख्या बढ़कर 68

मरने वालों की संख्या बढ़कर 68

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा बताया है। पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। विमान में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+