नेपाली एयरलाइंस विमान हादसा, सभी यात्रियों की मौत

दुर्घटना का कारण खराब मौसम को माना जा रहा है, हालांकि जिस समय विमान ने उड़ान भरी उस समय गंतव्य हवाईअड्डे तक का मौसम साफ था। माना जा रहा है कि बीच रास्ते में मौसम खराब हुआ होगा और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि विमान में डेनमार्क का एक नागरिक और एक बच्चा भी सवार था। इसके अलावा सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेता मानव सेजवाल भी विमान में मौजूद थे।
यह ध्यान देने योग्य है कि नेपाल में विमान हादसों को देखते हुए यूरोपीय संघ ने अपने क्षेत्र में नेपाली एयरलाइंस के विमानों के उड़ान भरने पर रोंक लगा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications