Nepal Plane Crash:पोखरा में विमान के साथ असल में हुआ क्या था ? सबकुछ जानिए
नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे की शुरुआती वजह तकनीकी गड़बड़ी बताई जा रही है। क्योंकि, मौसम भी ठीक था, विमान से कोई आपातकालीन संदेश भी एटीसी को प्राप्त नहीं हुआ था।

Nepal Pokhara airport Plane crash Update: नेपाल के पोखरा में आज हुए भयानक विमान दुर्घटना में कम से कम 68 लोगों की जान चली गई है। इस विमान में चार क्रूब मेंबर समेत कुल 72 लोग सवार थे। येति एयरलाइंस का यह विमान पोखरा एयरपोर्ट के पास ही सेती नदी घाटी में गिरा है। विमान के जमीन पर गिरने से ठीक पहले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह एक ओर पलटता नजर आ रहा है। अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक देना पड़ा है। तमाम रिपोर्ट और आधिकारिक सूचनाओं के मुताबिक काठमांडू से पोखरा जा रहे 9N-ANC ATR-72 के दो इंजनों वाले विमान के साथ क्या हुआ था ? आइए जानते हैं।
Recommended Video

विमान पांच भारतीय नागरिक भी सवार थे
नेपाल के सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक येति एयरलाइंस का विमान 9N-ANC ATR-72 काठमांडू के त्रिभूवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह करीब साढ़े 10 बजे उड़ान भरा था। जब यह पोखरा एयरपोर्ट पर लैंड करने लगा तो सेती नदी के किनारे पुराने और नए एयरपोर्ट के बीच में क्रैश कर गया। रिपब्लिका न्यूज़ के मुताबिक विमान में सवार कुल 72 लोगों में 10 विदेशी नागरिकों समेत 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक 5 भारतीय नागिरकों को शामिल करने पर विदेशी यात्रियों की संख्या कुल 15 हो जाती है। बाकी, 10 विदेशी नागरिकों में चार रूस, दो कोरिया और एक-एक ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, अर्जेंटीना और फ्रांस के थे।

पोखरा में विमान के साथ असल में हुआ क्या था ?
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक येति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतउला ने बताया कि पोखरा एयरपोर्ट पर उतरने से 10 से 20 सेकंड पहले ही विमान क्रैश कर गया और हादसे से पहले कॉकपिट से कोई आपातकालीन कॉल नहीं था। नेपाल के सिविल एविएशन अथॉरिटी के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल के मुताबिक मौसम में कोई समस्या नहीं थी, और शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान तकनीकी कारणों से क्रैश हुआ है। उन्होंने कहा, 'मौसम में कोई दिक्कत नहीं थी, प्राथमिक सूचना के अनुसार विमान तकनीकी वजहों से क्रैश हुआ है। जानकारी प्राप्त हुई है कि विमान जब हवा में ही था, तभी उसमें आग की लपटें नजर आ रही थी।' माई रिपब्लिका को एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने बताया कि 'विमान 10 सेकंड में रनवे तक पहुंच गया होता। लेकिन, बीच रास्ते में ही यह हादसा हो गया।'

कैसे होता है ATR-72 दो-इंजन विमान ?
येति एयरलाइंस का यह विमान दो इंजनों वाला ATR 72 एयरक्राफ्ट था। कई रिपोर्ट के मुताबिक 15 साल पुराने इस विमान में एक पुराना ट्रांसपॉन्डर था, जिसकी डेटा अविश्वसनीय बताए जा रहे हैं। यह विमान एयरबस और इटली के Leonardo के ज्वाइंट वेंचर का बना हुआ था। ATR 72 दो इंजनों वाला ऐसा विमान है, जो टर्बोप्रॉप प्लेन के रूप में काफी इस्तेमाल होता है। येति एयरलाइंस के बेड़े में ऐसे 6 विमान हैं। येति एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 9N-ANC ATR-72 रविवार सुबह से तीसरी उड़ान पर थी। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले यह विमान काठमांडू से पोखरा आया था। फिर पोखरा से काठमांडू लौट गया था। तीसरी बार वह फिर काठमांडू से पोखरा आ रहा था।

रविवार सुबह से तीसरी उड़ान पर था येति एयरलाइंस का विमान
रविवार सुबह को हादसा-ग्रस्त हुआ विमान 10:33 बजे काठमांडू से उड़ा था और दिन के करीब 11 बजे पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रहा था। लेकिन, अंतिम वक्त में पुराने और नए एयर पोर्ट के बीच में यह दुर्घटना का शिकार हो गया। इस विमान दुर्घटना के बाद रविवार पूरे दिन के लिए पोखरा एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है। शाम होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन भी आज के लिए बंद करना पड़ गया है।

विमान दुर्घटना की जांच के लिए 5 सदस्यीय जांच आयोग गठित
इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने अपने मंत्रियों के साथ एक आपात बैठक की और सिक्योरिटी और सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया। यही नहीं नेपाल सरकार ने इस विमान हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच आयोग भी बनाया है, जो येति एयरलाइंस के विमान की दुर्घटना की जांच करके अपने रिपोर्ट देगा।












Click it and Unblock the Notifications