नेपाल: हार के भी जीते केपी शर्मा ओली, दोबारा हाथ में आई प्रधानमंत्री की कुर्सी

काठमांडू, 13 मई: नेपाल में बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है, जहां केपी शर्मा ओली ने हारी बाजी जीत ली। जिसके बाद उनको राष्ट्रपति विद्या भण्डारी ने नेपाली संविधान के तहत सबसे बड़े दल का नेता होने के कारण प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किया है। अब शुक्रवार को वो फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं राष्ट्रपति के इस फैसले के बाद पुष्पकमल दाहाल और विपक्ष को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके हाथ से जीती हुई बाजी निकल गई।

नेपाल

दरअसल नेपाली पीएम ओली के खिलाफ उनके पार्टी के नेताओं समेत विपक्ष ने भी मोर्चा खोल दिया था। 10 मई को राष्ट्रपति ने ओली से संसद में बहुतम साबित करने को कहा। इसके बाद वहां पर पेश विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में केवल 93 मत मिले जबकि 124 सदस्यों ने इसके खिलाफ मत दिया। जिस वजह से सरकार अल्पमत में आ गई और राष्ट्रपति ने विपक्ष को बहुमत साबित करने को कहा, लेकिन वो भी नाकाम रहे। ऐसे में नेपाली संविधान की वजह से राष्ट्रपति ने ओली को सबसे बड़े दल का नेता होने की वजह से दोबारा प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया।

नेपाली मीडिया के मुताबिक अगर नेपाल की विपक्षी पार्टियां नेपाली कांग्रेस, माओवादी और जनता समाजवादी पार्टी ने एकजुटता दिखाई होती तो ओली दोबारा प्रधानमंत्री ना बनते। कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि विपक्षी दल सत्ताधाली दल के जाल में फंसा और आपस में उलझ गए, जिस वजह से ओली का रास्ता आसान हो गया। कुछ दिनों पहले जनता समाजवादी पार्टी में हुए विभाजन का भी फायदा सत्ताधारियों को मिला।

6 महीने से जारी है राजनातिक संकट
आपको बता दें कि नेपाल में तब से सियासी संकट है, जब पिछले साल 20 दिसंबर को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने संसद को भंग करके इस साल 30 अप्रैल और 10 मई को चुनाव करवाने की घोषणा की थी। नेपाल में यह सियासी संकट सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के ओली और प्रचंड गुटों में आपसी विवाद की वजह से शुरू हुआ है। महीनेभर पहले ओली ने प्रचंड को खुली चुनौती दी थी, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर प्रचंड में हिम्मत है तो उन्हें पद से हटाकर दिखाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+