SAARC पर बोला नेपाल, कहा- बनाए अनुकूल वातावरण, सभी की भागीदारी हो सुनिश्चित

नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी में 9-10 नवबंर को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के शिखर सम्मेलन के मद्देनजर नेपाल ने सदस्य देशों से भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

SAARC

नेपाल विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि नेपाल सरकार ने आग्रह किया है कि अनुकूल वातावरण बने जिससे जल्द ही 19वीं सार्क शिखर सम्मेलन सभी सदस्य देशों की भागीदारी के सुनिश्चत हो।

जाहिर की असमर्थता

जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान और भारत ने मौजूदा माहौल के कारण सार्क में भागदारी सुनिश्चित करने में असमर्थता जाहिर की है। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के देशों की 9-10 नवंबर को होने वाली बैठक होनी थी जिसे अभी टाल दिया गया है।

भारत ने किया इंकार

भारत ने पाकिस्तान में होने वाली इस बैठक में भाग लेने से इंकार कर दिया है। इसके बाद बांग्लादेश, अफगानिस्तान और भूटान ने भी पाक में ना जाने की बात कही थी, जिसके बाद इस बैठक पर खतरे के बादल मंडरा रहे थे।

बता दें कि जम्मू कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के बाद भारत-पाक में तनाव के कारण भारत ने भागीदारी दर्ज कराने से साफ इंकार कर दिया है।

वहीं सार्क के आठ देशों में से किसी एक देश के भी सम्मेलन में भाग लेने से इंकार करने पर बैठक नहीं हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+