नेपाल में भूकंप के तेज झटके, 6.3 मापी गई तीव्रता, 6 लोगों की मौत, PM देउबा ने दुख जताया

नेपाल में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप रात करीब एक बजकर 57 मिनट पर आया।

नेपाल में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता के आए भूकंप (Nepal Earthquake) में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि घर ढहने की वजह से लोगों की मौत हुई है। डोटी की मुख्य जिला अधिकारी कल्पना श्रेष्ठ ने फोन पर एएनआई को बताया कि पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। 9 नवंबर की देर रात करीब 1:57 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। इसका केंद्र भारत में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 90 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की तरफ नेपाल में था। वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा ने भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

Sherbabadur deuba

पीएम ने कहा राहत-बचाव कार्य जारी
भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा ने ट्वीट में कहा कि सरकार ने राहत-बचाव के कार्य तेज कर दिए हैं। इसके लिए संबंधित एजेंसियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है और घायलों, पीड़ितों के तत्काल उचित उपचार व्यवस्था के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं नेपाल के डोटी जिले में भूकंप के बाद एक मकान के गिरने से 6 स ज्यादा लोगों की जान चली गई है। यहां तलाशी अभियान जारी है।

नेपाल में कई बार आए भूकंप के झटके
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में इस साल 28 भूकंप आए हैं। जिनसें से 8 नवंबर की रात वाली भूकंप की तीव्रता सबसे अधिक बताई जा रही है। नेपाल में आए दिन कम तीव्रता वाले भूकंप आते रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी अधिक तीव्रता वाले भूकंप आने की वजह से मामला बिगड़ जाता है।

दो बार भूकंप के झटके
बताया जा रहा है कि, नेपाल में डेढ़ घंटे में दो झटके महसूस किए गए थे। देर रात एक बजकर 57 मिनट के बाद 3 बजकर 15 मिनट पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 8 नवंबर की रात 9 बजे भी नेपाल में भूकंप आया था।

नेपाल में महा भूकंप, जिसने दुनिया को रुला दिया था
नेपाल भूकंप 25 अप्रैल 2015 को सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर नेपाल में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस विनाशकारी महा भूकंप में 9,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 23,000 से ज्यादा घायल हुए। इसका केंद्र नेपाल से 38 किलोमीटर दूर लामजुंग में था। नेपाल में 81 साल में ऐसा जबरदस्त भूकंप आया था। इससे पहले 1934 में नेपाल और उत्तरी बिहार में 8.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 10,600 जानें गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+