नेपाल के उप प्रधानमंत्री ने भारत पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप

काठमांडू। नेपाल के उप प्रधानमंत्री ने शनिवार को भारत पर आरोप लगाया कि वह तराई क्षेत्र को देश से अलग करने और उसे अपने साथ मिलाने का प्रयास कर रहा है। दूसरी तरफ माओवादी प्रमुख प्रचंड ने कहा कि अगर भारत वर्चस्व जमाने की कोशिश करता है तो नेपाल को ‘ऐसे दमन के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।'

india-nepal-flag

उप प्रधानमंत्री सीपी मैनाली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत के साथ लगे मुख्य व्यापार स्थलों की भारतीय मूल के मधेशियों की अगुवाई में हुई नाकेबंदी पूरे देश से तराई क्षेत्र को अलग करके इसे अपने साथ मिलाने की भारतीय साजिश का हिस्सा है जहां ‘एक मधेश, एक प्रदेश' की मांग है।

समाचार पत्र ‘काठमांडो पोस्ट' के अनुसार उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों की स्थिरता के पक्ष में नहीं है। मैनाली ने दावा किया कि भारत तराई क्षेत्र को नाकेबंदी के जरिए अलग करने की साजिश को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि जब पहचान का मुद्दा आता है तो मधेशी लोगों को अब तक के सबसे ज्यादा अधिकार मिले हैं।

वहीं दूसरी ओर, यूसीपीएन-माओवादी प्रमुख पुष्प कमल दहल प्रचंड ने कहा कि नेपाली जनता ‘अघोषित' नाकेबंदी के जरिए भारत के अनुचित दबाव के खिलाफ खड़े होने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि हम नेपाल-भारत संबंध को समझ के जरिए आगे बढ़ाना चाहते हैं। परंतु अगर भारत ने हम पर वर्चस्व जमाने की कोशिश की, हमें ऐसे दमन के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+